{"_id":"5adb38344f1c1b63098b5a9f","slug":"91524316212-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन के विवाद में फायरिंग की सूचना पर दौड़ी पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमीन के विवाद में फायरिंग की सूचना पर दौड़ी पुलिस
Updated Sat, 21 Apr 2018 10:39 PM IST
विज्ञापन
तमंचा बरामद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी-बेवर। गांव लालपुर में जमीन के विवाद में दो पक्षों में मारपीट व फायरिंग की सूचना पर पुलिस ने दौड़ लगा दी। इस बीच सूचना मिली कि एक व्यक्ति गोली लगने से घायल हो गया है। शनिवार की सुबह गांव में वारदात होने की इस सूचना ने थाने में हड़कंप मचा दिया। आनन-फानन में थाना पुलिस, पीआरवी और कोबरा टीम गांव लालपुर पहुंच गईं। पुलिस ने जब जांच की तो मामला जमीन के विवाद का निर्माण का निकला। फायरिंग की सूचना झूठी पाए जाने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। वहीं एक पक्ष की ओर से मारपीट व फायरिंग किए जाने की बात कही गई।
उक्त मामले मेें श्यामसुंदर ने तहरीर दी है। इसमें कहा है कि शनिवार की सुबह वह घर पर था। तभी गांव निवासी नामजद लोग लाठी डंडा लेकर घर में घुस आए। गाली गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट करने लगे। मारपीट कर रहे नामजदों में से एक ने तमंचा से फायर भी किया। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। हालांकि पुलिस ने फायरिंग की बात से इंकार करते हुए मामला जमीन के विवाद का बताया। पुलिस का कहना है कि तहरीर पर जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। समाचार लिखे जाने तक दूसरे पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई थी।