फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   बगैर मान्यता के संचालित नौ विद्यालयों को नोटिस

बगैर मान्यता के संचालित नौ विद्यालयों को नोटिस

Sun, 10 Sep 2017 12:04 AM IST
Updated Sun, 10 Sep 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
बगैर मान्यता के संचालित नौ विद्यालयों को नोटिस
प्रतीकात्मक चित्र
फिरोजाबाद। नगर शिक्षाधिकारी श्रीकांत पटेल ने शिकोहाबाद में बगैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों का सर्वे कराकर नोटिस जारी किए हैं। शनिवार को नौ विद्यालयो नोटिस जारी किए गए। जिन विद्यालयों को पूर्व में नोटिस भेजे गए, उनका भी पुन: सर्वे कराकर देखा कि विद्यालय बंद हुए है या फिर संचालित हैं।
विज्ञापन


शिकोहाबाद की यादव कालोनी में संचालित सनराइज पब्लिक स्कूल, मां ओंकारेश्वरी पब्लिक स्कूल, न्यू शिकोहाबाद पब्लिक स्कूल, विश्व भारतीय इंटरनेशनल स्कूल, एसबीएसएलबी पब्लिक स्कूला माधोगंज, आरसी विद्या निकेतन अकेडमी गढूमा, डीडी कांवेट पब्लिक स्कूल को नोटिस भेजा हैं। इन विद्यालयों को तत्काल बंद करने के आदेश दिए हैं अन्यथा एफआईआर कराने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


नगर शिक्षाधिकारी श्रीकांत पटेल का कहना है कि शासन की मंशा के अनुरूप कार्य किया जा रहा है। बगैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों में बच्चों का भविष्य बर्बाद नहीं होने दिया जाएगा। हर हाल में ये विद्यालय बंद कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बंद स्कूल फिर खुला

शिकोहाबाद में इंद्रादेवी मैमोरियल स्कूल को नगर शिक्षाधिकारी ने दो दिन पूर्व स्कूल बंद कराया था। नगर शिक्षाधिकारी ने पुन: जांच कराई गई तो यह स्कूल पुन: संचालित मिला। विद्यालय संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed