{"_id":"596a60d54f1c1bf32f8b4833","slug":"91500143829-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होश में आए युवक ने कपड़े उतार अस्पताल में हंगामा किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
होश में आए युवक ने कपड़े उतार अस्पताल में हंगामा किया
Updated Sun, 16 Jul 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
hospital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। जिला अस्पताल में भर्ती युवक ने शुक्रवार की रात को होश आते ही हंगामा बरपा दिया। असमान्य व्यवहार कर रहे युवक ने अपने कपड़े उतार फेंके। मरीजों और स्टाफ से अभद्रता और धक्का मुक्की कर दी। डर के मारे मरीज वार्ड तो अस्पताल स्टाफ ड्यूटी छोड़कर भाग गया। पुलिस की मदद से उसे पकड़कर दवा का इंजेक्शन दिया गया तब कहीं जाकर वह नियंत्रित हुआ।
थाना टूंडला पुलिस शुक्रवार दिन में जहरखुरानी के शिकार युवक को सरकारी ट्रामा सेंटर लेकर पहुंची थी। ट्रामा सेंटर पर प्राथमिक उपचार के बाद युवक को जिला अस्पताल के वार्ड दो में भर्ती कर लिया गया। देर शाम युवक को मामूली रूप से होश आया। वह हंगामा करने लगा। अपने सारे पकड़े उतार दिया।
मरीजों के साथ अभद्रता करने लगा। धक्का मुक्की होने लगी। युवक की हरकतों को डरकर मरीज और तीमारदारों वार्ड से बाहर की ओर दौड़ पड़े। वार्ड में मौजूद अस्पताल का स्टाफ भी बाहर बरामदे में आ गए। युवक भी बाहर की ओर आने लगा लेकिन गेट बंद कर युवक को वार्ड में बंद कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस बुला ली गई। पुलिस ने युवक को पकड़ लिया। पुलिस कर्मी उसे शांत कराने की जितनी कोशिश करते युवक उतना ही हंगामा करता। किसी तरह काबू में नहीं आया तो उसे एक इंजेक्शन लगाया गया। इसके बाद युवक सो गया तब कहीं जाकर स्थिति सामान्य हो सकी।