{"_id":"59650fd44f1c1b771e8b470c","slug":"91499795412-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृष्ण जन्मस्थान के पास बिक रहा था मीट, आठ पकड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कृष्ण जन्मस्थान के पास बिक रहा था मीट, आठ पकड़े
Updated Tue, 11 Jul 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
demo
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। प्रतिबंध के बाद भी श्रीकृष्ण जन्मस्थान के पास मीट की बिक्री करने पर पुलिस ने आठ लोगों को पकड़ लिया। इस मामले में लगातार शिकायत मिलने पर सिटी मजिस्ट्रेट ने मंगलवार को नगर निगम और पुलिस को संयुक्त अभियान चलाने के आदेश दिए थे।
धार्मिक क्षेत्र होने के कारण मथुरा-वृंदावन में मीट बिक्री पर प्रतिबंध लगा हुआ है। इसके बावजूद मुख्य मार्गों पर भी अवैध रूप से मीट की दुकान संचालित की जा रही थीं। प्रशासन तक लगातार शिकायत पहुंच रही थीं।
मंगलवार को नगर निगम की टीम पुलिस को साथ लेकर अभियान पर निकली। सबसे पहले श्रीकृष्ण जन्मस्थान के पास मुर्गा फाटक पर खुली मीट की दुकानों पर कार्रवाई की गई। यहां मछली, मुर्गा आदि मीट की दुकान बंद कराई गईं।
विज्ञापन
आठ लोग हिरासत में लिए गए। नगर निगम के कर अधीक्षक आशुतोष गुप्ता का कहना है कि सिटी मजिस्ट्रेट के निर्देश पर यह कार्रवाई की। यहां चार किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन भी बरामद की गई हैं। कोतवाली प्रभारी डीएन मिश्रा ने बताया कि अवैध रूप से मीट की दुकानों का संचालन करने वाले आठ लोगाें को हिरासत में लिया गया है।