फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   खंदारी फ्लाईओवर पर हादसे में युवक की मौत

खंदारी फ्लाईओवर पर हादसे में युवक की मौत

Fri, 30 Jun 2017 12:49 AM IST
Updated Fri, 30 Jun 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
खंदारी फ्लाईओवर पर हादसे में युवक की मौत
खंदारी फ्लाईओवर पर हादसे में युवक की मौत
विज्ञापन

आगरा। खंदारी फ्लाईओवर पर गुरुवार दोपहर में बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घायल युवक को पुलिस जब तक इमरजेंसी लेकर पहुंची, तब तक उसकी मौत हो गई।

नगला पदी, थाना न्यू आगरा निवासी ललित (26) पुत्र अश्वनी कुमार वर्मा गुरुवार दोपहर ट्यूबलाइट लेने के लिए घर से बाइक पर निकला था। वह ट्रांसपोर्ट नगर की ओर जा रहा था। खंदारी फ्लाईओवर पर किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। पुलिस ने बताया कि ललित के सिर में चोट लगी। हादसे के बाद लोगों की भीड़ जुट गई। उसे एसएन मेडिकल कालेज इमरजेंसी ले जाया गया। वहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। ललित हेलमेट नहीं लगाए था। मृतक के पिता एक जूता फैक्ट्री में काम करते हैं। उसकी दो बहनें हैं। बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed