फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   तहसीलकर्मियों और उपनिबंधक में हाथापाई

तहसीलकर्मियों और उपनिबंधक में हाथापाई

Fri, 23 Jun 2017 11:32 PM IST
Updated Fri, 23 Jun 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
तहसीलकर्मियों और उपनिबंधक में हाथापाई
मार पिटाई
मैनपुरी। तहसील भोगांव में तैनात उपनिबंधक के साथ शुक्रवार को तहसील के ही कर्मचारियों ने अभद्रता कर दी। इसके बाद उपनिबंधक ने थाना भोगांव में आरोपी कर्मचारियों के खिलाफ तहरीर दी है। कुछ लोगों का कहना है कि कर्मचारियों ने उपनिबंधक से हाथापाई भी की। पुुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं एक व्यक्ति ने डीएम से उपनिबंधक के खिलाफ अवैध वसूली की शिकायत की है।
विज्ञापन


गुरुवार शाम तहसील का काम समाप्त होने के बाद तहसील कर्मियों और उपनिबंधक राजेश कुमार गुप्ता के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कर्मचारियों ने उपनिबंधक से अभद्रता की। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो कुछ कर्मचारियों ने उनसे हाथापाई भी कर दी। इसकी तहरीर रात में उपनिबंधक राजेश कुमार गुप्ता ने थाना भोगांव में दी है। इंस्पेक्टर भोगांव का कहना है कि तहरीर मिल गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


वहीं शुक्रवार को डीएम कार्यालय में अजीतगंज निवासी दिगेंद्र मिश्रा ने शिकायती पत्र दिया है उन्होंने एक बैनामा कराने के लिए भोगांव तहसील में आवेदन किया था। सभी प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी उपनिबंधक उनसे अवैध रूप से 30 हजार रुपये की मांग की। काफी मना करने के बाद भी 10 हजार रुपये अवैध रूप से लेने के बाद ही आगे की कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम यशवंत राव का कहना है कि भोगांव तहसील में हुए विवाद की जानकारी मिली है। मामले की जांच के आदेश दिए हैं। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed