{"_id":"59495f544f1c1b231c8b46b6","slug":"91497980756-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक रात में पांच घरों से लाखों का माल चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक रात में पांच घरों से लाखों का माल चोरी
Updated Tue, 20 Jun 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
चोरी के बाद घर में बिखरा पड़ा सामान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। चोरों ने सोमवार रात जिले में पांच घरों को निशाना बनाकर लाखों के माल पर हाथ साफ किया। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हंसनगर और लखानी मिल कालोनी के चार घरों से लाखों के गहने और नकदी चोरी हो गए।
वहीं बेवर क्षेत्र में एक घर का ताला तोड़कर चोर सामान ले गए। पीड़ितों ने थाने में तहरीर दी है। एक चोरी की इतनी वारदातों से लोग सहमे हुए हैं। लोग पुलिस गश्त पर भी सवाल उठा रहे हैं।
कोतवाली क्षेत्र लखानी मिल कालोनी निवासी हरकेश सेना में कार्यरत हैं और वर्तमान में असाम में तैनात हैं। इस बार छुट्टियों में बच्चे और पत्नी फतेहगढ़ मामा के घर गए हुए थे। सोमवार रात चोर उनके घर के कुंडे काटकर कमरे में रखी अलमारी, बक्सा में रखे करीब 18 तोला सोने के गहने, 1.50 लाख रुपये और अन्य कीमती सामान ले गए।
विज्ञापन
मंगलवार सुबह ताला टूटे देखकर स्थानीय लोगों ने गृहस्वामी को फोन पर इसकी सूचना दी। हरकेश के घर के बाद चोर उनके पड़ोसी जगराम चौहान के घर के ताले तोड़ कर करीब दो लाख रुपये के गहने और नकदी ले गए। जगराम ओर उनकी पत्नी हृदयरोग से पीड़ित हैं। वर्तमान में वह ग्वालियर में उपचार करा रहे हैं।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हंसनगर निवासी उदयभान सिंह अलीगढ़ में कांस्टेबल के पद पर तैनात हैं। उनके मकान में शिक्षा विभाग में सहायक लेखाकार नीतेश गुप्ता किराए पर रह रहे हैं। सोमवार को वह किसी कार्य से बाहर गए थे। तभी चोर उनके घर के दरवाजे का ताला तोड़कर घुस गए।
कमरों के दरवाजे के कुंडे काटकर नकदी और कीमती सामन लेेेेेेेेेेेेेेेे गए। मंगलवार सुबह स्थानीय लोगों ने गृहस्वामी को जानकारी दी। उदयभान के घर के अलावा चोरों ने मोहल्ला निवासी देवेंद्र सिंह के बंद मकान को निशाना बनाया। गृहस्वामी दंपति बच्चों के साथ छुटिट्याें में रिश्तेदारी में गए थे।
चोर उनके यहां से झुमकी, दो सोने की चेन, दो अंगूठी, पायल आदि करीब डेढ़ लाख रुपये कीमत का सामान ले गए। मंगलवार सुबह जानकारी होने के बाद गृहस्वामी घर लौटे। पुलिस को सूचना दी, लेकिन शाम तक पुलिस जांच के लिए नहीं पहुंची थी।
थाना बेवर क्षेत्र के गांव पटना टिलुआ निवासी विनोद कुमार के घर का ताला तोड़कर सोमवार रात चोर लाखों के गहने और नकदी ले गए। पीड़ित ने बताया कि पुत्र मुकेश की शादी के लिए उन्होंने गहने बनवाए थे।
रात को वह छत पर सो रहे थे, सुबह जागने के बाद खेतों की तरफ चले गए। वापस आकर देखा तो कमरे के ताले टूटे हुए थे। पीड़ित ने तहरीर देकर छोटे भाई पर चोरी का आरोप लगाया है।