{"_id":"5b66f9144f1c1bb37b8b658d","slug":"81533475092-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"2.20 लाख की सुपारी देकर जेठ ने ही कराई थी भावना की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
2.20 लाख की सुपारी देकर जेठ ने ही कराई थी भावना की हत्या
Updated Sun, 05 Aug 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। पति की हत्या के मामले में गवाह भावना चौहान की हत्या की साजिश जेठ ने जेल से ही रची थी। उसे महिला के चाल चलन पर शक था। साथ ही वह विपक्षियों से जा मिली थी। यही भावना की हत्या की वजह बनी। हालांकि इस मामले में मृतका के परिजनों ने भाजपा के दिवंगत नेता मदन चौहान के पुत्रों को नामजद किया था। रविवार को एसपी ने पकड़े गए एक आरोपी को मीडिया के सामने पेश किया। उन्होंने घटनाक्रम का खुुलासा करते हुए बताया कि जेठ ने 2.20 लाख रुपये की सुपारी देकर रचा था। गिरफ्तार आरोपी को जेल भेजा गया है, वहीं तीन साथियों की पुलिस तलाश कर रही है।
एसपी अजय शंकर राय ने प्रेसवार्ता कर बताया कि भावना हत्याकांड में रविवार को पुलिस ने पियूष मल्होत्रा उर्फ बाबा निवासी मोहल्ला खटराना टोला थाना कोतवाली जनपद इटावा को तमंचा सहित गिरफ्तार कर लिया। उसकी गिरफ्तारी के बाद भावना चौहान हत्याकांड का असली सच सामने आ गया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि मृतका का जेठ राजेंद्र प्रताप उर्फ गुड्डू इस समय बहराइच जेल में है। उसने भावना के चाल चलन से समाज में हो रही बदनामी के चलते 2.20 लाख रुपये सुपारी देकर हत्या का षड्यंत्र रचा था। पियूष ने हत्या के लिए राहुल उर्फ कबूतर निवासी पुरबिया टोला इटावा को 1.20 लाख, गांव हरचंदपुर निवासी गौरव चौहान और वीरेंद्र को 50-50 हजार रुपये दिए थे। रुपयों का इंतजाम गांव हरचंदपुर के प्रधान सुखदेव तोमर ने किया था।
हत्या से एक दिन पूर्व सभी सुखदेव के घर पहुंचे। पांच अप्रैल को राहुल ने भावना को फोन पर बिछिया रोड पर बुलाया। वहां गौरव ने घेरकर गोली चलाई, लेकिन मिस हो गई। इसके बाद वीरेंद्र और राहुल ने पिस्टल से सिर में दो गोलियां मारकर मौत के घाट उतार दिया था। समाज में भावना के चाल चलन की वजह से जेठ गुड्डू ने सुपारी देकर हत्या कराई थी। वीरेंद्र जेल में है वहीं अन्य की तलाश की जा रही है। कोतवाली क्षेत्र के शृंगार नगर निवासी बिल्लू चौहान की हत्या के बाद भाजपा नेता मदन चौहान के परिवार के बीच रंजिश बन गई थी। जनवरी 2017 को भाजपा नेता की पेट्रोल पंप पर गोलियों से भून हत्या कर दी गई थी। इस मामले में बिल्लू पक्ष के लोगों को नामजद किया गया था। अभी तक एक आरोपी आशू गौर पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका है। रंजिश के चलते पांच अप्रैल 2018 को बिल्लू की पत्नी भावना उर्फ दीप्ति जब गवाही देने न्यायालय जा रही थी। उसी समय गोलियों से भून कर हत्या कर दी गई। इस हत्याकांड में दिवंगत भाजपा नेता मदन चौहान के पुत्रों को नामजद किया गया था। पुलिस नामजदगी के साथ ही मृतका के एक वायरल हुए ऑडियो में ससुराल पक्ष की ओर से जान से मारने की धमकी की जांच भी कर रही थी।
विज्ञापन
मैनपुरी। भावना चौहान की हत्या जेल में बंद जेठ गुड्डू ने चाल चलन से समाज में हो रही बदनामी के चलते कराई थी। वहीं विपक्षियों के साथ उनके पक्ष में गवाही देने की बात भी शायद गुड्डूु को रास नहीं आ रही थी। अमर उजाला ने भी सात अप्रैल के अंक में हत्याकांड के तार इटावा जेल में बंद रिश्तेदार से जुड़े होने की बात कही थी। वहीं मृतका के जेठ पर हत्याकांड की साजिश रचने की आशंका भी व्यक्त की थी। हत्याकांड से सिर्फ समाज में हो रही बदनामी की वजह है, माना जा सकता है लेकिन क्या गुड्डू भावना के विपक्षियों से मिलने से परेशान था। उसने एक बार धमकी भी दी थी। इसका जिक्र भावना ने वायरल ऑडियो में भी किया था। इसी के बाद ही पुलिस की शक की सुई मृतका के रिश्तेदार की ओर घूम चुकी थी। एसपी के मुताबिक विपक्षियों से मेल गुड्डू को रास न आया हो, अभी इस सवाल का जबाव अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी और इस समय बहराइच जेल में बंद गुड्डू से पूछताछ के बाद ही मिल सकेगा।