{"_id":"5ad894404f1c1b82028b5431","slug":"81524143168-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पढ़ाई के दौरान शिक्षिकाओं में हुई मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पढ़ाई के दौरान शिक्षिकाओं में हुई मारपीट
Updated Thu, 19 Apr 2018 09:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी- अजीतगंज। गांव हविलिया के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में पढ़ाई के दौरान प्रधानाध्यापिका और अध्यापिका के बीच तकरार के बाद मारपीट हो गई। इस दौरान रसोइया ने प्रधानाध्यापिका का पक्ष लेते हुए अभद्रता की। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। दोनों पक्ष की ओर से दी गई तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
थाना एलाऊ क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय हविलिया में गुरुवार की सुबह प्रधानाध्यपिका रमा यादव और सहायक अध्यापिका श्रद्धा चौहान, रचना शाक्य में किसी बात को लेकर तकरार हो गई। इस बीच प्रधानाध्यापिका की ओर से रसोइया ओमवती भी आ गईं। इसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया और कक्ष में मारपीट होने लगी। अचानक शिक्षिकाओं के बीच हो रही मारपीट को लेकर बच्चे भी सहम गए।
सूचना मिलने के बाद यूपी 100 और थाना पुलिस पहुंच गई। सहायक अध्यापिका रचना और श्रद्धा ने आरोप लगाया कि प्रधानाध्यापिका क्षेत्र की रहने वाली हैं। इसलिए शह देकर कुछ बच्चों से चोटी खिंचवाती हैं, तो कभी बच्चों से अपमानित करवातीं हैं। करीब एक माह से ये सब चल रहा है जब विरोध किया तो उनके साथ मारपीट की गई। प्रधानाध्यपिका रमा यादव का आरोप है कि दोनों सहायक अध्यपिकाएं शिक्षा संबंधित कार्यों में सहयोग नहीं करतीं हैं।