{"_id":"5aca177a4f1c1b696b8b4600","slug":"81523193722-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी ने आने से किया इंकार तो दे दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी ने आने से किया इंकार तो दे दी जान
Updated Sun, 08 Apr 2018 10:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी-बिछवां। पत्नी ने मायके से आने से मना कर दिया तो पति ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पंखे पर फंदे पर लटकने के दौरान युवक को करंट भी लगा। जानकारी होने के बाद घर में कोहराम मच गया। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है। मृतक के घर में शादी समारोह के आयोजन की तैयारियां चल रही थीं। हादसे के बाद खुशी वाले घर में सन्नाटा पसरा है।
थाना क्षेत्र के गांव किन्हावर निवासी अमन कठेरिया (26) की पत्नी नीलम पुत्री के साथ करीब 10 दिन पूर्व मायके रहने गई थी। अमन की मौसी की शादी 14 अप्रैल को होनी है। बारात की तैयारियों में परिवार के लोग जुटे हुए थे। घर में शादी समारोह का आयोजन होने वाला था। इसलिए अमन पत्नी को बुलाने के लिए ससुराल गया था। वहां पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। पत्नी के आने से मना करने के बाद शनिवार रात को अमन घर लौट आया। परिजनों के अनुसार रात में ही उसने कमरे के पंखे में फंदा डाल लिया।
वह फंदे पर झूला तभी उसे करंट भी लग गया। घटना के समय घर में अमन अकेला था। घरवालों ने उसके मोबाइल पर कॉल की, लेकिन फोन नहीं उठा। परिजनों ने गांव के एक युवक से घर जाकर पता करने के लिए कहा। जब युवक घर पहुंचा तो कमरे में शव लटका देखकर उसके होश उड़ गए। उसने तुरंत ही फोन कर अमन द्वारा खुदकुशी किए जाने की जानकारी परिजनों को दी। जानकारी होने के बाद खुशी वाले घर में मातम छा गया। वहीं सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे के बाद घर में कोहराम मचा हुआ है।