फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   काली की गिरफ्तारी के बाद धौलपुर पुलिस शिकोहाबाद पहुंची

काली की गिरफ्तारी के बाद धौलपुर पुलिस शिकोहाबाद पहुंची

Sat, 20 Jan 2018 11:30 PM IST
Updated Sat, 20 Jan 2018 11:30 PM IST
विज्ञापन
काली की गिरफ्तारी के बाद धौलपुर पुलिस शिकोहाबाद  पहुंची
पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
फिरोजाबाद/शिकोहाबाद। पुलिस मुठभेड़ में पंजाब के मोहाली के मोस्ट वांटेड रवींद्र उर्फ काली की गिरफ्तारी के बाद शनिवार को धौलपुर(राजस्थान) की टीम शिकोहाबाद पहुंची। राजस्थान पुलिस की टीम ने स्थानीय पुलिस से काली के संबंध में प्रमुख बिंदुओं पर चरचा की। आपराधिक रिकार्ड का आदान-प्रदान किया।


पंजाब सरकार के एक लाख इनामी काली की गिरफ्तारी होने के बाद राजस्थान, दिल्ली एवं हरियाणा राज्य की पुलिस की सक्रियता बढ़ गई। शनिवार को देरशाम राजस्थान के कोतवाली धौलपुर के प्रभारी राजेश और कांस्टेबिल पंपाराम थाना शिकोहाबाद पहुंचे। उन्होंने बताया काली लॉरेंस विश्नोई गैंग का सक्रिय सदस्य है। लॉरेंस विश्नोई गैंग के खिलाफ फायरिंग कर दहशत फैलाने और अन्य संगीन कई अपराधों के मुकदमे दर्ज हैं। प्रभारी ने बताया कि स्थानीय पुलिस से कुछ अहम मुद्दों पर बातचीत की है। इस गैंग से जुड़ी प्रमुख सूचनाओं को एकत्रित किया जा रहा है।
विज्ञापन


राजस्थान पुलिस ने काली के मामले में दर्ज एफआइआर की कापी का अवलोकन किया। राजस्थान पुलिस रिमांड पर लेकर उसे अपने यहां ले जाने की तैयारी करती दिखाई दी। वहां उससे पूछताछ की जाएगी। प्रभारी थानाध्यक्ष रूपेश कुमार वर्मा ने कहा राजस्थान पुलिस आई थी। काली और उसके गैंग के संदर्भ में अहम बिंदुओं पर आदान प्रदान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिरोजाबाद। इंडस्ट्रियल एरिया स्थिति जय शिव मैरिज होम के स्वामी बंटी यादव, आकाश यादव और उनके साथी गब्बर की तलाश में सीओ के नेतृत्व में दबिश दी लेकिन फरार आरोपियों में से कोई हाथ नहीं लगा।

थाना पुलिस ने गुरुवार को पंजाब के मोहाली के मोस्ट वांटेड शार्प सूटर काली को गिरफ्तार किया था। पुलिस जब उसको साथ लेकर फरार युवकों की तलाश रही थी, तभी पुलिस की उनसे मुठभेड़ हो गई। जिसमें काली ने भागने का प्रयास किया था, वह गोली लगने से घायल हुआ था। पुलिस ने शुक्रवार को काली को कोर्ट में पेश किया वहां से उसे जेल भेज दिया था।

पुलिस ने काली को जेल भेजने के बाद उसको संरक्षण देने वाले मैरिज होम संचालक बंटी यादव व आकाश यादव पुत्र अनिल यादव निवासी मोहम्मदमाह तेली गली व उनके साथी गब्बर की तलाश में दबिश देनी शुरू कर दी है। सीओ संजय कुमार रेड्डी के नेतृत्व में कई थाना का फोर्स के साथ कई स्थानों पर दबिश दी। पुलिस की मानें तो आकाश और बंटी के घर पर कोई पुरुष नहीं मिला। घर में महिलाएं मौजूद थीं। एसपी ग्रामीण महेंद्र सिंह ने कहा कि भागे आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर जेल भेजा जायेगा। मैरिजहोम से पकड़ी गाड़ियां आकाश यादव एवं बंटी की बताई गई हैं।

शिकोहाबाद। काली का साथी गब्बर यादव भी शार्प शूटर है और वह दिल्ली का रहने वाला बताया जाता है। पुलिस गब्बर की तलाश में जुटी है। एसपी ग्रामीण ने बताया कि काली के साथी गब्बर की तलाश में दबिशें दी गईं। एक टीम दिल्ली भेजी गई है। उसका आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। मैरिज होम स्वामी बंटी यादव व आकाश पुत्र अनिल यादव शीघ्र गिरफ्तार होंगे। मैरिज होम को सीज करने की प्रक्रिया एसडीएम द्वारा की जाएगी।


फिरोजाबाद। मुठभेड़ में गोली लगने से घायल काली दर्द की दवा लेकर शुक्रवार शाम को जेल में भर्ती कराया गया था। रात को काली को काफी तेज दर्द उठा। शनिवार को जिला कारागार के अस्पताल में उसे भर्ती कराया गया है। काली के बयान लेने राजस्थान के जोधपुर से दरोगा राजेश यादव शनिवार को जिला जेल पहुंचे। करीब आधा घंटे तक काली से उन्होंने बातचीत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed