फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   युवक पर दागीं गोलियां, हालत गंभीर

युवक पर दागीं गोलियां, हालत गंभीर

Fri, 15 Dec 2017 11:26 PM IST
Updated Fri, 15 Dec 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
युवक पर दागीं गोलियां, हालत गंभीर
फायरिंग
घिरोर (मैनपुरी)। गांव शाहजहांपुर में बिजली घर के समीप खडे़ एक युवक पर हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। युवक तीन गोलियां लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए सैफई रेफर किया गया है। समाचार लिखे जाने तक घटना के संबंध में थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक गांव शाहजहांपुर निवासी 25 वर्षीय चंद्रवीर शुक्रवार को घर से कुछ दूरी पर स्थित बिजली घर के समीप खड़ा हुआ था। तभी अचानक वहां कुछ आ पहुंचे। उन्होने असलाह निकालकर चंद्रवीन पर फायर झोंकना शुरू कर दिया। हमले में चंद्रवीर के तीन गोलियां लगने के बाद वह बेसुध होकर जमीन पर गिर गया।
विज्ञापन


हमलावर उसे मरा हुआ समझ कर वहां से भाग गए। गोलियां चलने की आवाज सुनकर वहां ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। परिवारीजन भी वहां आ पहुंचे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वहां गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने सैफई के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमलावर कौन थे? इसके बारे न तो पुलिस ने परिवारीजन कुछ भी सही जानकारी दे पा रहे हैं। वहीं समाचार लिखे जाने तक घटना के संबंध में थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed