{"_id":"5a1d9cca4f1c1b71548bfe58","slug":"81511890122-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबंगों ने फूंकी धान की फसल, किसान पर दागी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दबंगों ने फूंकी धान की फसल, किसान पर दागी गोली
Updated Tue, 28 Nov 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
आग
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र के गांव झिंझाई में दबंगों ने किसान के पांच बीघा खेत में रखी फसल को जलाकर राख कर दिया। जब किसान खेत पर पहुंचा तो उन्होंने जान से मारने के लिए फायरिंग कर दी। वारदात में वह बाल-बाल बच गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने छह लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव झिंझाई निवासी किसान देवेश कुमार ने पांच बीघा खेत में धान की फसल लगाई थी। फसल पकने के बाद उसके गट्ठर बनाकर खेत में ही रख दिए थे। आरोप है कि सोमवार शाम करीब आठ बजे गांव निवासी शिव बहादुर उर्फ मुन्ना, अमर बहादुर, सुमित, राहुल, बडे़ लला और रोहित खेत पर पहुंच गए।
उसकी गैरहाजिरी में खेत में लगे धान के गट्ठरों में आग लगा दी। जब इसकी जानकारी देवेश को हुई तो वह परिवारीजनों के साथ खेत की ओर दौडे़। उन्हें खेत की तरफ आता देख आरोपियों ने फायर कर दिए। हमले में देवेश बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन
सूचना मिलने के बाद पीआरवी और थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। तब तक आरोपी भाग गए थे। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर नामजद किए गए छह आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।