{"_id":"59ca9aa64f1c1baf538b48da","slug":"81506450086-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति को गोली मारी, पत्नी को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति को गोली मारी, पत्नी को पीटा
Updated Wed, 27 Sep 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
मारपीट
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
करहल (मैनपुरी)। मैनपुरी से बीती सोमवार की रात घर लौट रहे दंपति पर सशस्त्र लोगाेें ने हमला बोल दिया। उन्होंने पति को गोली मार दी और पत्नी की जमकर पिटाई की। दोनों को मिनी पीजीआई सैफई में लिये भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार क्षेत्र के ग्राम नगलाबिसे निवासी नसरुद्दीन (40) अस्थाई रूप से मैनपुरी में रह रहे हैं। वह सोमवार की रात को साढ़े आठ बजे के करीब घर जाने के लिए अपनी पत्नी मीना बेगम सहित करहल पहुंचे।
यहां से नगला बिसे के लिए कोई सवारी वाहन नहीं मिलने पर डेयरी के लिए दूध लाने वाला वाहन मिल गया तो उसी में बैठकर गांव चल दिए। घिरोर रोड पर उतरकर जब दोनों पति-पत्नी पैदल नगला बिसे के लिये जा रहे थे तो रास्ते में ही चार सशस्त्र लोगों ने घेरकर उन पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
मारपीट करने के साथ ही नसरुद्दीन को गोली मार दी जो पेट में लगी। इससे वह गिरकर तड़पने लगे। हमलावरों ने उनकी पत्नी मीना के साथ भी मारपीट की और भाग गए।
जैसे तैसे मीना की चीख पुकार पर गांव के लोग मौके पर पहुंचे और नसरुद्दीन को मरणासन्न हालत में उपचार के लिए सैफई अस्पताल में भरती कराया। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इस घटना का कारण गांव की ही पुरानी रंजिश माना जा रहा है। घायल नसरुद्दीन ने पुलिस को कुछ हमलावरों के नाम भी बताए हैं।