{"_id":"5970f49f4f1c1b4b098b47b8","slug":"81500574879-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में अवैध निर्माण की लग रही बोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शहर में अवैध निर्माण की लग रही बोली
Updated Thu, 20 Jul 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। शहर में अवैध निर्माण की बोली लग रही है। क्षेत्र के हिसाब से निर्माण की दरें तय हो रही हैं। इस प्रक्रिया में बगैर नक्शा निर्माण फिर शुरू हो गए हैं। मंडलायुक्त की हिदायत का भी किसी पर कोई असर नहीं पड़ा है।
पिछले सप्ताह मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण की बोर्ड बैठक के दौरान मंडलायुक्त ने अवर अभियंताओं को बुलाकर अवैध निर्माण पर जमकर क्लास लगाई थी। अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए थे।
कब्जेदारों की सूची बनाने को कहा था। पर, अब तक कुछ भी नहीं हुआ। यमुनापार, धौलीप्याऊ, गोविंद नगर, डेंपियर नगर गोलचक्कर, टाउनशिप क्षेत्र, औरंगाबाद क्षेत्र में धड़ल्ले से निर्माण जारी है। कहीं नक्शा के विपरीत निर्माण किया जा रहा है तो कहीं बगैर नक्शा के ही काम हो रहा है।
विज्ञापन
प्रभारी सचिव एडीएम वित्त रवींद्र कुमार का कहना है कि उन्होंने अवैध निर्माण की लिस्ट मांगी है। दो दिन लखनऊ में होने के कारण वह इसकी समीक्षा नहीं कर सके हैं। दोषी निर्माणकर्ताओं के साथ जिम्मेदार अभियंताओं के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।