{"_id":"5970ee184f1c1b3a0a8b4604","slug":"81500573208-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानी की रंजिश में युवक को गोली मारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रधानी की रंजिश में युवक को गोली मारी
Updated Thu, 20 Jul 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
गन शॉट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। थाना क्षेत्र में जीटी रोड पर गुरुवार शाम को एलाऊ निवासी युवक को प्रधानी की रंजिश में नामजद आरोपियों ने गोली मार दी। साथी से नकदी और चेन लूट ली। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं तहरीर पर जांच शुरू कर दी है।
थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव मेरापुर गुजराती निवासी अरुण कुमार की गांव में रह रहे कुछ लोगों से प्रधानी चुनाव की रंजिश चल रही है। गुरुवार शाम करीब सात बजे वह बाइक पर साथी शेखर के साथ फर्रुखाबाद जा रहा था। बाइक जब थाना भोगांव क्षेत्र में जीटी रोड पर बंबा पुलिया के समीप पहुंची तभी वहां पहले से घात लगाए बैठे नामजद आरोपियों ने फायरिंग कर दी। गोली लगने से अरुण कुमार घायल हो गया। वहीं आरोपियों ने शेखर के पास रखी 40 हजार की नकदी और सोने की चेन लूट ली।
सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने हमलावरों की तलाश की। वहीं घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। शेखर की ओर से थाने में तहरीर दी गई है।