{"_id":"5c9f76a6bdec22140559b5f2","slug":"8-arrested-with-retired-sell-tax-officer-for-forgery-in-mathura","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार और हरियाणा के 8 लोग गिरफ्तार, आयकर से बचने का झांसा देकर करते थे ठगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हरिद्वार और हरियाणा के 8 लोग गिरफ्तार, आयकर से बचने का झांसा देकर करते थे ठगी
Sat, 30 Mar 2019 07:31 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 30 Mar 2019 07:31 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
मथुरा में इनकम टैक्स से बचने के लिए कारोबारी के खाते में 10 लाख रुपये डालने का झांसा देकर बतौर सिक्योरिटी एक लाख की रकम ठगने के मामले में हरिद्वार और हरियाणा के लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस का कहना है कि पकड़ा गया एक शख्स खुद को सेल टैक्स का सेवानिवृत्त डीसी (डिप्टी कमिश्नर) बता रहा है। हालांकि एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज से जब बात की गई तो उन्होंने किसी सेवानिवृत्त अफसर की गिरफ्तारी की बात से इनकार किया है। यह सभी शहर के एक होटल में ठहरे थे।
इस गैंग ने गोवर्धन रोड गंगानगर निवासी कारोबारी श्यामसुंदर को शुक्रवार की शाम अपना शिकार बनाया। श्यामसुंदर से एक लाख रुपये ठग लिए थे। कारोबारी ने इसकी जानकारी गोविंदनगर पुलिस को दी। यह भी बताया कि गिरोह के लोग बिड़ला मंदिर के पास क्लार्क इन होटल में ठहरे हैं।

Trending Videos
ये लोग हुए गिरफ्तार
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और सभी को थाने ले आई। पुलिस के मुताबिक पकड़ा गया विशंभर दयाल खुद को सेल टैक्स का सेवानिवृत्त डीसी बता रहा था। हालांकि अभी कहीं से पुष्टि नहीं हुई है। वो जीएफ-32 अमृतगंगा अपार्टमेंट, भूपतवाला (हरिद्वार) का रहने वाला है।
उसके साथ हरिद्वार निवासी राजेश पासवान, सनदेव और सत्यदेव निवासी जयश्री चरखी दादरी (भिवानी), राजबिंदर निवासी अहीर कोसली (रेवाड़ी), आनंद महाराज निवासी निवासी शांतिकुंज हरिद्वार), सुरेंद्र सिंह पितांबर निवासी पुरोला (उत्तरकाशी) और ललित मोहन भट्ट निवासी आदर्श नगर जोलीग्रांट (देहरादून) है। प्रभारी निरीक्षक सदुवनराम गौतम ने बताया कि सभी को जेल भेज दिया गया है।