फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   8 arrested with retired sell tax officer for forgery in mathura

हरिद्वार और हरियाणा के 8 लोग गिरफ्तार, आयकर से बचने का झांसा देकर करते थे ठगी

Sat, 30 Mar 2019 07:31 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 30 Mar 2019 07:31 PM IST
विज्ञापन
8 arrested with retired sell tax officer for forgery in mathura
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
मथुरा में इनकम टैक्स से बचने के लिए कारोबारी के खाते में 10 लाख रुपये डालने का झांसा देकर बतौर सिक्योरिटी एक लाख की रकम ठगने के मामले में हरिद्वार और हरियाणा के लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि पकड़ा गया एक शख्स खुद को सेल टैक्स का सेवानिवृत्त डीसी (डिप्टी कमिश्नर) बता रहा है। हालांकि एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज से जब बात की गई तो उन्होंने किसी सेवानिवृत्त अफसर की गिरफ्तारी की बात से इनकार किया है। यह सभी शहर के एक होटल में ठहरे थे।
विज्ञापन

 
इस गैंग ने गोवर्धन रोड गंगानगर निवासी कारोबारी श्यामसुंदर को शुक्रवार की शाम अपना शिकार बनाया। श्यामसुंदर से एक लाख रुपये ठग लिए थे। कारोबारी ने इसकी जानकारी गोविंदनगर पुलिस को दी। यह भी बताया कि गिरोह के लोग बिड़ला मंदिर के पास क्लार्क इन होटल में ठहरे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये लोग हुए गिरफ्तार

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और सभी को थाने ले आई। पुलिस के मुताबिक पकड़ा गया विशंभर दयाल खुद को सेल टैक्स का सेवानिवृत्त डीसी बता रहा था। हालांकि अभी कहीं से पुष्टि नहीं हुई है। वो जीएफ-32 अमृतगंगा अपार्टमेंट, भूपतवाला (हरिद्वार) का रहने वाला है। 

उसके साथ हरिद्वार निवासी राजेश पासवान, सनदेव और सत्यदेव निवासी जयश्री चरखी दादरी (भिवानी), राजबिंदर निवासी अहीर कोसली (रेवाड़ी), आनंद महाराज निवासी निवासी शांतिकुंज हरिद्वार), सुरेंद्र सिंह पितांबर निवासी पुरोला (उत्तरकाशी) और ललित मोहन भट्ट निवासी आदर्श नगर जोलीग्रांट (देहरादून) है। प्रभारी निरीक्षक सदुवनराम गौतम ने बताया कि सभी को जेल भेज दिया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed