{"_id":"5a9adcae4f1c1bbd218b5ecd","slug":"71520098478-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज के लिए विवाहिता को जिंदा जलाया, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज के लिए विवाहिता को जिंदा जलाया, मौत
Updated Sat, 03 Mar 2018 11:30 PM IST
विज्ञापन
हत्या
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेवर (मैनपुरी)। गांव नगला परम में ससुरालीजनों ने दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहित को हाथ पैर बांधकर जिंदा जला दिया। हत्या के बाद शव को घर में ही पड़ा छोड़ आरोपी भाग गए। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका के पिता ने पति व ससुरालीजनों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
फर्रुखाबाद के थाना जहानगंज क्षेत्र के गांव भरतामऊ निवासी राजवीर सिंह ने पुत्री रूबी (28) की शादी वर्ष 2012 में थाना क्षेत्र के गांव नगला परम निवासी गजेंद्र सिंह के साथ की थी। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही ससुरालीजनों दहेज की मांग करते हुए रूबी का मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था। कई बार मायके लोगों ने पंचायत के दौरान समझौता भी कराया, लेकिन ससुरालीजनों ने उत्पीड़न कम नहीं किया।
आरोप है कि शनिवार को पति व देवरों ने रूबी के ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। उसकी मौत होने के बाद शव घर में ही पड़ा छोड़कर भाग गए। सुबह करीब नौ बजे जानकारी होने के बाद मायके के लोग पुलिस के साथ पहुंच गए। मृतका का जला हुआ शव घर में पड़ा हुआ था। मृतका के पिता राजवीर के मुताबिक हाथ-पैर बंधे हुए थे, मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था। आरोपी पति और देवरों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।