फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   पुलिस चौकी से 100 मीटर की दूरी पर डाकघर में डाका

पुलिस चौकी से 100 मीटर की दूरी पर डाकघर में डाका

Sat, 19 Aug 2017 12:36 AM IST
Updated Sat, 19 Aug 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
पुलिस चौकी से 100 मीटर की दूरी पर डाकघर में डाका
मिढाकुर (आगरा)। थाना जगदीशपुरा की बिचपुरी चौकी से मात्र सौ मीटर की दूरी पर दस बदमाशों ने डाकघर में डाका डाला। आठ बदमाशों ने पांच कर्मचारियों को बंधक बना लिया। दो बदमाश बाहर खड़े होकर निगरानी करते रहे।
विज्ञापन


कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी देकर उनसे लूटपाट की गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। अधिकारियों का कहना है कि लूट का प्रयास किया गया है। सरकारी खजाना सुरक्षित है।
विज्ञापन


डाकघर बिचपुरी-अछनेरा रोड पर है। शाम तकरीबन चार बजे सब पोस्टमास्टर शिवदयाल पाराशर, क्लर्क हीरा सिंह, पोस्टमैन मांगेलाल, अजीत सिंह और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी उर्मिला देवी काम कर रहे थे। उस वक्त ग्राहक मौजूद नहीं थे। तभी हेलमेट और नकाबपोश आठ बदमाश दनदनाते हुए घुस आए। सभी ने अपने हाथों में असलहे ले रखे थे। उन्होंने कर्मचारियों पर असलहे तान दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्मचारियों ने शोर मचाने का प्रयास किया तो मारपीट शुरू कर दी। गोली मारने की धमकी देने लगे। डाकघर का गेट अंदर से बंद कर लिया। रुपये और मोबाइल लूट लिए। मोबाइल जमीन पर मारकर तोड़ दिए। कर्मचारियों को डाकघर में ही एक कमरे में बंद कर दिया। उसी कमरे में लाकर था, जिसमें सरकारी कैश रखा हुआ था। बदमाश उस तक नहीं पहुंच पाए। डाकघर में तोड़फोड़ भी की। इसके बाद डाकघर का गेट बाहर से बंद करके भाग गए। कर्मचारियों ने कुछ देर बाद शोर मचाया।

इस पर एक राहगीर आ गया। उसने गेट खोला। इसके बाद कर्मचारियों ने विभागीय अधिकारियों और पुलिस को सूचना दी। घटना की सूचना पर डाक विभाग के एसएसपी उमराव सिंह और इंस्पेक्टर एसके वर्मा पहुंच गए। सूचना पर 25 मिनट बाद पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने जांच की। इंस्पेक्टर जगदीशपुरा थाना का कहना है कि डाकघर में तोड़फोड़ की गई है। बदमाशों की तलाश की जा रही है। उधर, कर्मचारियों ने बताया कि बदमाशों ने उनकी जेबों की तलाशी ली। तकरीबन 12 हजार रुपये लूटकर ले गए। दो बदमाश बाहर खड़े होकर निगरानी कर रहे थे।

पुलिस के सायरन से बच गया सरकारी खजाना
कर्मचारियों ने बताया कि बदमाशों ने अंदर घुसने के साथ ही डाकघर का गेट अंदर से बंद कर लिया। कर्मचारियों को बंधक बनाने के बाद तलाशी लेने लगे। 15 से 20 मिनट तक धमकाते रहे। तभी एक पुलिस जीप सायरन बजाती हुई निकली। इस पर बदमाश घबरा गए। उन्हें लगा कि किसी ने पुलिस को सूचना दे दी है। इस पर सभी एक-एक करके बाहर निकले और भाग निकले। जिस कमरे में कर्मचारियों को बंधक बनाया था, उसी में लाकर में सरकारी कैश रखा हुआ था। वह बच गया।

बोले, शोर मचाया तो जान से हाथ धोना पड़ेगा
सूत्रों ने बताया कि बदमाश चार बाइक पर आए थे। सभी ने कपड़े से चेहरे ढक रखे थे। इनमें से छह बदमाशों ने हेलमेट भी पहन रखे थे। दो बदमाश बाहर खड़े रहे। आठ अंदर घुस गए। दो ही बोल रहे थे। कर्मचारियों के शोर मचाने पर एक ही बात कहते रहे कि शोर मचाया तो जान से हाथ धोना पड़ेगा। गोली मार देंगे, जहां भी कैश रखा है चुपचाप बता दो।

डाकघर में जमा होता है डेढ़ से दो लाख कैश
कर्मचारियों ने बताया कि रोजाना डाकघर में डेढ़ से दो लाख रुपये कैश होता है। इसे बाद में जमा करने के लिए ले जाते हैं। शुक्रवार को भी इतना कैश रखा हुआ था।


100 मीटर पर चौकी, आने में लगे 25 मिनट
लोगों ने बताया कि डाकघर से 100 मीटर की दूरी पर ही बिचपुरी पुलिस चौकी है। मगर, पुलिस को सूचना देने के बाद मौके पर पहुंचने में 25 मिनट लग गए। इसको लेकर लोगों में आक्रोश था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed