{"_id":"5adb38304f1c1b9d098b5bc6","slug":"61524316208-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात में गश्त कर रहे पुलिस अफसर, लापरवाही पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रात में गश्त कर रहे पुलिस अफसर, लापरवाही पर होगी कार्रवाई
Updated Sat, 21 Apr 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। ड्यूटी पर लापरवाही करने वाले पुलिसकर्मियों पर अब कार्रवाई होना तय है। आपराधिक घटनाओं पर अंकुश के लिए अधिकारी अब रात को गश्त कर पुलिस सुरक्षा का जायजा ले रहे हैं। थानेवार लापरवाह पुलिसकर्मियों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। वहीं, थानाध्यक्षों को भी सतर्कता बरतते हुए अपराध पर अंकुश लगाने के निर्देश जारी किए गए हैं।
जिले में आपराधिक घटनाओं को रोकने को लेकर एसपी राजेश एस की ओर से सभी थानाध्यक्षों को क्षेत्र में विशेष चौकसी बरतने के आदेश दिए गए हैं। अपराधियों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही एसपी और एएसपी ओमप्रकाश सिंह पुलिस मुस्तैदी परखने के लिए देर रात तक गश्त करते नजर आ रहे हैं। पुलिसकर्मियों की लोकेशन लेने के बाद तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति की जांच की जा रही है।
सूत्रों के मुताबिक लापरवाह पुलिसकर्मियों को थानेवार चिह्नित किया जा रहा है। वहीं मौके पर जाकर खुद अधिकार सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं। शुक्रवार की रात को भी एसपी ने जिले भर में कई पुलिस पिकेट पर पहुंचकर पुलिसकर्मियों की चौकसी को परखा। साथ ही निर्देश दिए कि किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।