फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   सिकंदराराऊ में तैनात सिपाही ने की थी युवती की हत्या

सिकंदराराऊ में तैनात सिपाही ने की थी युवती की हत्या

Thu, 12 Apr 2018 11:01 PM IST
Updated Thu, 12 Apr 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
सिकंदराराऊ में तैनात सिपाही ने की थी युवती की हत्या
POLICE - फोटो : amar ujala
अजीतगंज (मैनपुरी)। मार्च में थाना एलाऊ क्षेत्र की लोअर गंग नहर में मिली युवती के शव की शिनाख्त हो गई है। मृतका को सिकंदराराऊ थाने में तैनात प्रेमी सिपाही ने ही धोखा दिया था। उसे घर से लाने के बाद दन्नाहार क्षेत्र में दो गोलियां मारने के बाद नहर में फेंक दिया था। उधर, पुलिस भी 72 घंटा बाद शव का अंतिम संस्कार कर चुकी थी। गुरुवार को थाना साहिबाबाद पुलिस आरोपी को लेकर थाने पहुंची। वहां आरोपी ने हत्या करने के जुर्म का इकबाल किया।
विज्ञापन


थाना एलाऊ क्षेत्र में 11 मार्च को गांव मकरंदपुर के पास लोअर गंग नहर में पुलिस को एक 24 वर्षीय युवती का शव मिला था। सीने में दो गोलियां मारी गईं थी, जिससे उसकी मौत हुई थी। पुलिस ने शिनाख्त के काफी प्रयास किए, लेकिन पहचान नहीं हो सकी थी। इसके बाद पुलिस ने 72 घंटे बाद पोस्टमार्टम करा कर अंतिम संस्कार कर दिया था। गुरुवार को गाजियाबाद के थाना साहिबाबाद पुलिस पंकज यादव निवासी गांव शोभनपुर शिकोहाबाद को साथ लेकर थाने पहुंची।
विज्ञापन


मृतका की फोटो से पहचान कर बताया कि उसका नाम जूही पुत्री सुरेंद्र सिंह निवासी बी 115 लाजपत नगर साहिबाबाद गाजियाबाद की रहने वाली थी। पकडे़ गए पंकज यादव ने बताया कि वह वर्ष 2006 बैच का सिपाही है। साहिबाबाद थाने में तैनाती के दौरान जूही से प्रेम संबंध हो गए थे। वर्तमान में वह जनपद हाथरस सिकंदराराऊ में तैनात है। नौ मार्च को उसने थाना दन्नाहार क्षेत्र में जूही के सीने में दो गोलियां मारने के बाद लोअर गंग नहर में फेंक दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी सिपाही द्वारा जुर्म कबूल करने के बाद पुलिस उसे लेकर वापस साहिबाबाद चली गई। थानाध्यक्ष एलाऊ शशिकांत सिंह ने बताया कि मृतका की शिनाख्त हो चुकी है, वहीं उसकी हत्या का आरोपी सिपाही भी गिरफ्तार कर लिया गया है। थाना साहिबाबाद में सिपाही के विरुद्ध युवती को ले जाने का मामला दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed