फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   सीडीओ के सामने भिड़े कर्मचारी

सीडीओ के सामने भिड़े कर्मचारी

Mon, 30 Oct 2017 11:34 PM IST
Updated Mon, 30 Oct 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
सीडीओ के सामने भिड़े कर्मचारी

विज्ञापन
मैनपुरी। विकास भवन में सोमवार को दो कर्मचारियों में विवाद हो गया। इस दौरान दोनों के बीच मारपीट भी हुई। मामले को बढ़ता देख सीडीओ को स्वयं बीच बचाव करने आना पड़ा। दो कर्मचारियों के बीच मारपीट पूरे दिन चर्चा का विषय बनी रही।


बता दें कि जिला कृषि कार्यालय में धर्मेंद्र कुमार कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर तैनात हैं। वहीं उनका भाई अरविंद स्वच्छाग्रही के पद पर कार्य कर रहा है। सोमवार को वह अपने भाई के मानदेय को लेकर जिला पंचायती राज कार्यालय में बात करने गए। तो वहां पर कंप्यूटर आपरेटर के पद पर तैनात राजकुमार मिनी से विवाद हो गया। शोर सुनकर आसपास के कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए। मामले को बढ़ता देख सीडीओ को बीच-बचाव करना पड़ा।
विज्ञापन




जिला कृषि कार्यालय के कर्मचारी का कहना है कि उनके भाई को पिछले 4 महीने से मानदेय नहीं मिला है। इसी बात को लेकर वह तीन दिन पहले भी बात करने गए थे। तब उनसे कहा गया था कि वह डीसी अमित शर्मा से बात कर लें। लेकिन जब डीसी से बात करने के बाद वह सोमवार को दोबारा बात करने गए। तो वहां कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर तैनात कर्मचारी ने यह कहकर अभद्र व्यवहार शुरू कर दिया। कि तुमने डीसी से बात क्यों की। जब मैंने इस बात का विरोध किया तो वह मारपीट पर उतारु हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed