फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   पेशी पर आई पत्नी को ट्रक के आगे धकेला

पेशी पर आई पत्नी को ट्रक के आगे धकेला

Sat, 28 Oct 2017 11:35 PM IST
Updated Sat, 28 Oct 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
पेशी पर आई पत्नी को ट्रक के आगे धकेला
ट्रक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बरनाहल (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र के दिहुली चौराहा पर पेशी पर जा रही महिला को पति ने ट्रक के आगे ढकेल दिया। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। वहां मौजूद लोग जब तक घटनास्थल पर पहुंचे। तब तक आरोपी पति भाग चुका था। गंभीर हालत में महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से सैफई रेफर किया गया है। पुलिस ने ट्रक के चालक और खलासी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
विज्ञापन



जनपद इटावा के थाना वैदपुरा क्षेत्र के गांव कहलूवर निवासी राधा देवी की दूसरी शादी दो वर्ष पूर्व बिजेंद्र कुमार निवासी सहजादपुर थाना करहल के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद से राधा और बिजेंद्र के बीच विवाद हो गया। इसका मुकदमा न्यायालय में विचाराधीन है।
विज्ञापन


शुक्रवार को राधा बहन के घर नगला खरी सिरसागंज आई थी। आरोप है कि शनिवार सुबह मैनपुरी पेशी पर जाने के लिए वह दिहुली चौराहा पर वाहन का इंतजार कर रही थी। तभी पीछे से आए पति बिजेंद्र ने राधा को मार्ग से गुजर रहे ट्रक के सामने धक्का मार दिया। ट्रक काफी दूर तक राधा को घसीटता हुआ ले गया। इस बीच बिजेंद्र वहां से भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौराहे पर मौजूद लोग घटनास्थल की ओर दौड पडे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां गंभीर हालत को देखते हुए सैफई रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed