{"_id":"5999d8004f1c1b330f8b47ce","slug":"61503254528-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाने से आरोपी छुड़ाने की कोशिश, पुलिस से हाथापाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
थाने से आरोपी छुड़ाने की कोशिश, पुलिस से हाथापाई
Updated Mon, 21 Aug 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। कोतवाली में झगडे़ के विवाद में पकड़ कर आए गांव चित्तरपुर निवासी आरोपी को छुड़ाने की कोशिश के दौरान आरोपी ने पुलिसकर्मियों से हाथापाई कर दी। अचानक हुई इस घटना से कोतवाली में हड़कंप मच गया। थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों ने आरोपी युवक को पकड़ लिया। थानाध्यक्ष का कहना है कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
कोतवाली क्षेत्र के गांव चित्तरपुर निवासी नवीन व उसके भाई राघवेंद्र के बीच रविवार सुबह रुपये के लेन देने को लेकर मारपीट हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को पकड़ कर थाने ले गई। कुछ देर बाद बड़ा भाई रिंकू भी थाने आ पहुंचा। दोपहर दो बजे रिंकू भाई नवीन को थाने से ले जाने लगा।
तैनात पुलिसकर्मियों ने रोकने का प्रयास किया, तो दोनों में बहस होने लगी। इससे गुस्साए रिंकू ने मुंशी के साथ हाथापाई शुरू कर दी। कोतवाली में हंगामा होता देख साथी पुलिसकर्मियों ने युवक को छुड़ाने का प्रयास कर रहे आरोपी रिंकू को पकड़ लिया। हाथापाई में पुलिसकर्मी व युवक दोनों के कपडे़ फट गए। थानाध्यक्ष का कहना है कि उक्त मामले में मुंशी की तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।