फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   एक्सिस बैंक के एटीएम से चोरी की कोशिश

एक्सिस बैंक के एटीएम से चोरी की कोशिश

Thu, 17 Aug 2017 11:59 PM IST
Updated Thu, 17 Aug 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
एक्सिस बैंक के एटीएम से चोरी की कोशिश
एटीएम - फोटो : amar ujala
मैनपुरी। नगर के भांवत चौराहे के समीप लगे एक्सिस बैंक के एटीएम को तोड़ कर बदमाशों ने बुधवार की रात नकदी चोरी की कोशिश की।
विज्ञापन


चौकी से कुछ कदमों की दूरी पर हुई इस घटना के बाद न तो बैंक का कोई अधिकारी मौके पर पहुंचा। न घटना के संबंध में थाने में कोई तहरीर दी गई है। बैंक कर्मियों ने तो अधिकारी का फोन नंबर बताने से भी इंकार कर दिया।

कोतवाली क्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम को तोड़ने के मामले में बैंक की लापरवाही सामने आई है। बदमाशों ने रात को रेलवे गेट चौकी के समीप स्थित एटीएम में तोड़फोड़ करते हुए कैश चोरी करने की कोशिश की। हालांकि एटीएम को तोड़कर कैश चोरी हुआ है या सिर्फ कोशिश की गई है।
विज्ञापन


इसके बारे में भी बैंक अधिकारियों की ओर से कोई सूचना पुलिस को नहीं दी गई है। जब बैंक मैनेजर के बारे में जानकारी की गई, तो कर्मचारियों ने नाम व मोबाइल नंबर बताने से ही साफ इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही ऐसी किसी भी घटना की जानकारी न होेने की बात कही। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना के संबंध में अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। एटीएम में तोड़फोड़ की गई है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed