फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   विवा हिता का बंधक बनाकर पीटा, बाल भी काटे

विवा हिता का बंधक बनाकर पीटा, बाल भी काटे

Thu, 03 Aug 2017 12:01 AM IST
Updated Thu, 03 Aug 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
विवा हिता का बंधक बनाकर पीटा, बाल भी काटे
दहेज की मांग
मथुरा। ससुरालियों ने विवाहिता को बंधक बनाकर उसकी बेरहमी से पिटाई की। उसके बाल भी काट दिए। चीख-पुकार सुनकर आए पड़ोसियों ने बीच बचाव किया।
विज्ञापन


विवाहिता ने ससुर पर आबरू लूटने का भी इल्जाम जड़ा है। हालांकि उसकी दी तहरीर को वृंदावन पुलिस ने नहीं माना। आरोप है कि तहरीर बदलाकर रिपोर्ट दर्ज की गई है।

शेरगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती की शादी 26 फरवरी 2015 को कोतवाली वृंदावन क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले युवक से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल के लोग दहेज के लिए उसे परेशान करने लगे।
विज्ञापन


मांगें पूरी नहीं किए जाने पर 24 जुलाई 2017 को ससुरालीजनों उसे कमरे में बंद करके बेरहमी से पिटाई की। उसके बाल भी काट डाले। पीड़िता ने वृंदावन में तहरीर दी तो पुलिस ने नहीं मानी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि दूसरी तहरीर लिखाकर दहेज उत्पीड़न और मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कर ली। पीड़िता ने बुधवार को एसएसपी स्वप्निल ममगाई से घटना की शिकायत की। एसएसपी का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed