फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   संगठित भूमाफिया की सूची में कई बड़े राजनेता

संगठित भूमाफिया की सूची में कई बड़े राजनेता

Fri, 07 Jul 2017 10:49 PM IST
Updated Fri, 07 Jul 2017 10:49 PM IST
विज्ञापन
संगठित भूमाफिया की सूची में कई बड़े राजनेता
सौ बीघा चरागाह की जमीन कराई मुक्त - फोटो : अमर उजाला
एटा। पुलिस और जिला प्रशासन मिलकर जिले में सक्रिय संगठित भूमाफिया की सूची तैयार कर रहे हैं। इसमें राजनीति दलों के बड़े नेताओं के नाम भी शामिल हैं। सूची बनाने के साथ सबूत भी जुटाया जा रहा है। ताकि रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करके कब्जा हुई जमीन को मुक्त कराया जा सके।
विज्ञापन


सूत्रों की माने तो जिले में सक्रिय संगठित भूमाफिया की सूची में एक पूर्व विधायक, पूर्व और वर्तमान जिला पंचायत सदस्य, ब्लॉक प्रमुख, नगर पालिका और नगर पंचायतों के सभासद, ग्राम प्रधान, बीडीसी आदि के भी नाम शामिल हैं।
विज्ञापन


इतना ही नहीं सूची में शामिल किए गए ज्यादातर नाम किसी ने किसी रुप में राजनैतिक दल से जुड़े लोगों के हैं। जिन्होंने सत्ता की हनक पर निजी और सरकारी जमीनों पर कब्जे करके अपने नाम बैनामे कराया अथवा बेच दिया है। कई नेता ऐसे हैं जो जिन्होंने सरकारी और निजी भूमि पर कब्जा कर दीवार खड़ी करके कब्जा किया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासन सबूत जुटाने में जुटा है। ताकि रिपोर्ट दर्ज करा कर संगठित भूमाफियाओं पर कार्रवाई की जा सके। एसएसपी संजय कुमार ने कहा कि संगठित भूमाफियाओं की सूची बनाने और सबूत जुटाने का काम चल रहा है। रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद सूची उजागर कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed