फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   चोरों ने काटे तार, 200 गांवों की बिजली गुल

चोरों ने काटे तार, 200 गांवों की बिजली गुल

Mon, 19 Jun 2017 11:29 PM IST
Updated Mon, 19 Jun 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
चोरों ने काटे तार, 200 गांवों की बिजली गुल
चोरों ने काटे यह बिजली के तार
घिरोर (मैनपुरी)। नगला बेरी के पास चोरों ने रविवार रात करीब 12 बजे 33 केवीए लाइन के तार काट लिए। इससे हुए फाल्ट के बाद क्षेत्र के 200 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन


जानकारी होने पर पहुंचे अवर अभियंता ने थाना घिरोर में चोरों के खिलाफ तहरीर दी है। सोमवार देर शाम तक संबंधित गांवों के लिए बिजली आपूर्ति चालू नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन


नगला बेरी से नहर के मध्य के तारों में फंदा बनाकर चोरों ने फाल्ट करके नौ खंभों के बीच के तार काट लिए। इसी बीच पेट्रोलिंग कर रहे लाइनमैन को उजाला दिखा तो उसने पास जाकर टार्च की रोशनी में देखा तो तार टूटे पड़े थे। लाइनमैन को आता देख तार चोर मौके से भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


लाइनमैन ने क्षेत्र में तार काटे जाने की सूचना विभाग के उच्चाधिकारियों को दी। अवर अभियंता त्रिलोकी सिंह ने रात में ही तार काटे जाने की सूचना थानाध्यक्ष घिरोर को दी। थानाध्यक्ष और अवर अभियंता रात में ही मौके पर पहुंचे।

पता चला कि चोरों ने नौ खंभों के तार काटे हैं। छह खंभे तोड़ दिए हैं। चोरों ने काटे गए तारों का बंडल बना लिया जिसे लाइनमैन के आ जाने पर छोड़ कर भाग गए।

तार काटे जाने से जिन गांवों में बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई है वहां लोगों का उमस भरी गर्मी के कारण बुरा हाल है। बिजली न होने से पानी का संकट भी गहरा गया है।


क्षेत्र के लगभग 200 गांवों में सोमवार की देर शाम तक आपूर्ति चालू नहीं हो सकी थी। अवर अभियंता ने बताया कि तार जोड़कर आपूर्ति चालू करने के लिए कर्मचारी जुटे हुए हैं। शीघ्र ही आपूर्ति चालू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed