{"_id":"5942d3874f1c1bae168b4840","slug":"61497551751-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंगूठा लगाकर बैंक खाते से लाखों हड़पे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अंगूठा लगाकर बैंक खाते से लाखों हड़पे
Updated Fri, 16 Jun 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। थाना भोगांव क्षेत्र के गांव सुगांव निवासी पीड़ितों ने गुरुवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। डीएम को संबोधित ज्ञापन देकर गांव निवासी आरोपी पर खाते से बिना जानकारी लाखों रुपये निकाल लेने का आरोप लगाया।
कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करने के बाद डीएम यशवंत राव को प्रार्थना पत्र दिए। विधवा शारदा देवी ने आरोप लगाया कि उनके पति धर्मपाल की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। इसके बाद 19 अक्टूबर 2016 को उनके खाते में किसान बीमा के पांच लाख रुपये आए थे। जिसके बाद एक दिन बैंक आफ इंडिया समान कटरा शाखा का उपभोक्ता केंद्र संचालित कर रहा आरोपी उनके घर आया। उनके अनपढ़ होने का फायदा उठाकर रुपये दिलाने के लिए कागजों पर अंगूठा लगवा लिया।
25 अक्तूबर को आरोपी ने धोखा देकर खाते से दो लाख की रकम निकाल ली। वहीं गांव निवासी ब्रहृमानंद ने आरोप लगाया कि उनके बैंक आफ आर्यावर्त की लेखराजपुर शाखा में भाई की सड़क हादसे में मौत के बाद पांच लाख रुपये आए थे। उनके अनपढ़ होने का फायदा उठाकर उक्त आरोपी ने बैंक के कैशियर से मिलकर पौने चार लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने डीएम को दिए प्रार्थना-पत्र के आधार परमुकदमा दर्ज किया।