फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   60 thousand and half kg silver looted by robbed

सराफ से आधा किलो चांदी के जेवर और 60 हजार लूटे

Thu, 29 Oct 2015 01:45 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा Updated Thu, 29 Oct 2015 01:45 AM IST
विज्ञापन
60 thousand and half kg silver looted by robbed
शहर और देहात में सराफा व्यापारियों के साथ वारदात कम नहीं हो रही हैं। बुधवार शाम तकरीबन साढ़े छह बजे तीन बाइक सवार पांच बदमाशों ने सराफ राजेश गुप्ता से मारपीट कर 500 ग्राम चांदी के जेवरात और 60 हजार रुपये से भरा थैला लूट लिया। बदमाश हथियार लहराते हुए आगरा रोड की तरफ भाग निकले।
विज्ञापन

मूलरूप से मनकेड़ा (मलपुरा) निवासी राजेश गुप्ता नरीपुरा में रहते हैं। उनकी गांव में दुकान है। वह दुकान बंद करके बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह नौमील चौराहे के पास पहुंचे, पीछे से आए तीन बाइक सवार पांच बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। वह कुछ समझ पाते, उससे पहले ही एक बदमाश ने उनके हाथ में लगा थैला छीनने का प्रयास किया।
विज्ञापन

उन्होंने विरोध किया तो दूसरे बदमाश ने उनके साथ मारपीट कर दी। उसके अन्य साथी हथियार तानकर खड़े रहे। उनकी बाइक कब्जे में लेे ली। इसी बीच बदमाशों ने सराफ को जान से मारने की धमकी देकर थैला लूट लिया और भाग निकले। कुछ राहगीरों ने लूटपाट कर भागते बदमाशों का पीछा करने का प्रयास किया तो उन पर हथियार तान दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस कारण लोग बदमाशों के पीछे जाने की हिम्मत नहीं कर सके। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नाकाबंदी कराई, लेकिन बदमाश हाथ नहीं आ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed