फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   झोलाछाप की लापरवाही से मौत

झोलाछाप की लापरवाही से मौत

Tue, 01 May 2018 11:39 PM IST
Updated Tue, 01 May 2018 11:39 PM IST
विज्ञापन
झोलाछाप की लापरवाही से मौत
death - फोटो : demo pic
फिरोजाबाद। मोहल्ला इंद्रानगर में झोलाछाप की लापरवाही से एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने हंगामा किया। हंगामा होते ही झोलाछाप मौके से भाग गया। सूचना पर एसएचओ उत्तर प्रवेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को अस्पताल भेजा है। मृतक के भाई ने झोलाछाप के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन


जिला एटा के गांव नगला रामजीत और हाल निवासी इंद्रानगर रघुवीर(55) यादव मोमोज का ठेला लगाकर परिवार को भरण पोषण कर रहा था। मंगलवार को सुबह अचानक उसकी तबियत ही खराब हो गई। परिवार के लोग नाले के किनारे रहने वाले ही झोलाछाप राजाराम को बुलाकर लेकर आए। परिजनों का ये आरोप है कि झोलाछाप राजाराम के गलत इंजेक्शन लगाते ही रघुवीर की मौत हो गई। इससे गुस्साए परिजनों ने झोलाछाप के घर जाकर हंगामा किया।
विज्ञापन


हंगामे की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक उत्तर प्रवेश कुमार, उप निरीक्षक मोहम्मद युसुफ शेख के साथ काफी फोर्स मौके पर पहुंची। एसएचओ ने परिजनों से बातचीत की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के साथ ही पोस्टमार्टम को जिला अस्पताल भेज दिया है। इस मामले में मृतक रघुवीर के भाई रामब्रेश ने झोलाछाप के खिलाफ तहरीर दी है। इसमें उन्होंने झोलाछाप राजाराम पर लापरवाही से उपचार करने इसमें भाई की मौत हो जाने का मामला दर्ज कराया है। थाना प्रभारी निरीक्षक उत्तर प्रवेश कुमार ने कहा कि रघुवीर की मौत के मामले में उसके भाई ने झोलाछाप के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed