{"_id":"5adb38324f1c1b81028b5b0c","slug":"51524316210-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिपिक को नशीला पदार्थ सुंघाकर बाइक और मोबाइल लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लिपिक को नशीला पदार्थ सुंघाकर बाइक और मोबाइल लूटा
Updated Sat, 21 Apr 2018 10:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। पुलिस लाइन तिराहा के पास एक महाविद्यालय के लिए लिपिक को नशीला पदार्थ सुंघाकर बाइक और मोबाइल लूट लिया गया। शनिवार की सुबह लिपिक को जिला अस्पताल में होश आया। उसने थाने पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के पुराने बीएसए आफिस के पीछे निवास कर रहा अरविंद यादव श्मशान घाट मार्ग पर शांती देवी महाविद्यालय में लिपिक के पद पर कार्यरत हैं।
शुक्रवार की शाम करीब 8:30 बजे जब वह घर वापस लौट रहा था, तभी रास्ते में उसे गांव रमईहार निवासी चंद्रमोहन मिला। वह उसे बाइक पर बैठाकर गांव छोडने चला गया। साथी को गांव छोडने के बाद वापस लौटते समय जेल तिराहा के पास कुछ लोगों ने बाइक को रोक लिया। जब तक अरविंद कुछ समझ पता उसे चक्कर आ गए और वह बेहोश हो गया। शनिवार की सुबह जिला अस्पताल में जब उसकी आंख खुली तो उसने कंपाउंडर से जानकारी ली। बताया कि उसे दो लोग भर्ती करा गए थे। पीड़ित ने थाने में नशीला पदार्थ सुंघाकर बाइक और नकदी लूट की तहरीर दी है। मामले की जांच सिविल लाइन चौकी पुलिस को सौंपी गई है।