{"_id":"5adb382a4f1c1b5d098b5c24","slug":"51524316202-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी लगवाने के नाम पर पौने तीन लाख ठगे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नौकरी लगवाने के नाम पर पौने तीन लाख ठगे
Updated Sat, 21 Apr 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी-किशनी। थाना औंछा क्षेत्र के गांव भगवंतपुर निवासी एक महिला ने एक युवक पर नौकरी लगवाने के नाम पर दो लाख सत्तर हजार रुपये की ठगी करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ललिता पुत्री ग्याप्रसाद यादव ने थाना दिवस के मौके पर एसडीएम अशोक प्रताप सिंह को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि थाना क्षेत्र के गांव बल्लपुर समान निवासी युवक ने उससे स्वास्थ्य विभाग में नौकरी लगवाने के एवज में दो लाख सत्तर हजार रुपये लिए थे।
दो वर्ष बाद भी न तो उसकी नौकरी लगी और ना ही युवक उसके रुपये लौटा रहा है। पीड़िता के अनुसार वह रुपये उसने ब्याज पर कर्ज लेकर दिए थे। इसके बाद जब उसने युवक के पिता से कहा तो उन्होंने रुपये लौटा देने को कहा पर आज तक उन्हें रुपये नहीं दिए गए। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।