फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   घर के बाहर खड़े युवक के गोली मारी, सैफई रेफर

घर के बाहर खड़े युवक के गोली मारी, सैफई रेफर

Sat, 03 Mar 2018 11:25 PM IST
Updated Sat, 03 Mar 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
घर के बाहर खड़े युवक के गोली मारी, सैफई  रेफर
तमंचा - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी। थाना करहल क्षेत्र के गांव रूपपुर में बाइक सवारों ने घर के बाहर खड़े युवक के गोली मार दी। गोली युवक के हाथ में लगी। गोली की आवाज सुनकर ग्रामीण और घरवाले मौके पर पहुंच गए। घायल को सैफई भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


करहल थाना क्षेत्र के गांव रूपपुर निवासी अनिल सिंह चौहान उर्फ बिल्लू शनिवार की रात आठ बजे अपने घर के बाहर खड़े थे। तभी एक बाइक पर दो लोग सवार होकर आए। बाइक सवारों ने घर के बाहर खड़े अनिल के गोली मार दी और फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए।
विज्ञापन


आनन-फानन में घायल युवक को घर वाले सैफई ले गए। सूचना के मुताबिक गोली युवक के हाथ में लगी है। सूचना मिलते ही थाना क्षेत्र की पुलिस भी घटना की जानकारी करने सैफई पहुंच गई। ग्रामीणों के अनुसार बाइक सवारों का कोई भी पता नहीं चल सका है। गोली मारने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनुज कुमार दीक्षित
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed