{"_id":"5a0c7a414f1c1b9e678bbc39","slug":"51510767169-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिस्त्री को पीटकर दुकान से नकदी लूटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मिस्त्री को पीटकर दुकान से नकदी लूटी
Updated Wed, 15 Nov 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
लूटपाट की जानकारी देते कर्मचारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र के विकास भवन मार्ग स्थित ई-रिक्शा की दुकान पर नामजद लोगों ने मिस्त्री व मालिक के साथ मारपीट कर गोलक में रखी नकदी लूट ली। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से भाग गए। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
कोतवाली क्षेत्र के दीवानी रोड निवासी आशीष कुमार घर में ही ई-रिक्शा की एजेंसी चला रहे हैं। मंगलवार शाम एजेंसी पर कुछ लोग ई-रिक्शा की मरम्मत कराने आए। वाहन में कुल 3500 रुपये का खर्च आया। मिस्त्री ने जब रिक्शा सही कराने आए लोगों से रुपये मांगे, तो लेन देन को लेकर विवाद होने लगा।
इसके बाद मरम्मत कराने आए दो युवक व उसके तीन साथी मिस्त्री के साथ मारपीट करने लगे। उसने जब बचाव किया तो उसके साथ भी मारपीट कर गोलक में रखी नकदी लूट ली। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ई-रिक्शा लेकर भाग गए। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने पीड़ित से जानकारी ली। पुलिस ने तहरीर पर जांच शुरू कर दी है।