फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   नवजात की मौत पर परिजनों का हास्पिटल में हंगामा

नवजात की मौत पर परिजनों का हास्पिटल में हंगामा

Sat, 19 Aug 2017 12:33 AM IST
Updated Sat, 19 Aug 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
नवजात की मौत पर परिजनों का हास्पिटल में हंगामा
आगरा। थाना एत्माददौला क्षेत्र स्थित एक हास्पिटल में नवजात की मौत पर परिजनों ने जमकर हंगामा काटा। परिवारीजनों का आरोप है कि डाक्टर और कर्मचारियों की लापरवाही से नवजात की मौत हुई है।
विज्ञापन

धुमरी, एटा निवासी चंचल पत्नी देवेेंद्र को 16 अगस्त को ट्रांस यमुना कालोनी स्थित एक हास्पिटल में प्रसव के लिए भर्ती कराया गया था।

परिवारीजनों ने बताया कि 17 अगस्त की सुबह चार बजे चंचल के बेटा हुआ। डाक्टर ने बताया कि बच्चे की तबीयत खराब है। इसे आईसीयू में भर्ती करना होगा। इसके लिए नजदीक के दूसरे हास्पिटल में उसे भर्ती करा दिया। शुक्रवार सुबह सात बजे कर्मचारियों ने बताया कि बच्चे की मौत हो गई है।
विज्ञापन


परिवारीजनों का कहना है कि बच्चे को डाक्टर देखने नहीं आया। उसे कंपाउंडर ही देखते रहे। इलाज में लापरवाही की वजह से ही उसकी मौत हुई। परिजनों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। हालांकि घरवाले बिना तहरीर दिए ही चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed