फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   फूट-फूट कर रोये पिता, कोठी पर सुबह से रही गहमा-गहमी

फूट-फूट कर रोये पिता, कोठी पर सुबह से रही गहमा-गहमी

Sat, 29 Jul 2017 12:39 AM IST
Updated Sat, 29 Jul 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
फूट-फूट कर रोये पिता, कोठी पर सुबह से रही गहमा-गहमी
फिरोजाबाद। उद्यमी संजीव गुप्ता की कोठी पर शुक्रवार को सुबह से रही गहमा-गहमी रही। सपा सांसद अक्षय यादव पार्टीजनों के साथ उद्यमी के परिजनों से मिलने पहुंचे। वैश्य समाज का प्रतिनिधि मंडल लखनऊ से फिरोजाबाद पहुंचा। परिजनों को ढांढस बंधाया। इसके अलावा आगरा पुलिस ने भी जांच पड़ताल की थी।
विज्ञापन


उद्यमी संजीव गुप्ता के और्चिड ग्रीन स्थित आवास पर शुक्रवार सुबह से ही लोगों के आने जाने का क्रम चलता रहा। सुबह स्थानीय और दोपहर को आगरा पुलिस ने घर पर पूछताछ की। दोपहर सवा दो बजे के करीब सपा सांसद अक्षय यादव संजीव गुप्ता के आवास पहुंचे। सांसद अक्षय यादव ने संजीव के पिता शांतिस्वरूप गुप्ता से भेंट की और घटनाक्रम की जानकारी की। शांतिस्वरूप गुप्ता ने खुद बेटे के बारे में बताते-बताते रो पड़े।
विज्ञापन


सांसद अक्षय यादव ने उन्हें ढांढस बंधाया। पुलिस एवं प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। अवनींद्र यादव एवं सुबोध यादव, सपा जिलाध्यक्ष रामसेवक यादव, पूर्व विधायक रमेशचंद्र चंचल, ओमप्रकाश वर्मा, चौधरी संजय यादव, चौधरी सुधीर यादव, गुलाब सिंह प्रधान, विवेक अग्रवाल, आदर्श यादव धन्नू, जगमोहन यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर वैश्य सेना के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र गुप्ता ने भी फिरोजाबाद पहुंचकर उद्यमी के परिवार को धैर्य बंधाया। सपा के राष्ट्रीय सचिव राजनरायन गुप्ता मुन्ना, भाजपा के अमित गुप्ता, अनुराग गुप्ता, कमल अग्रवाल, अश्वनी गुप्ता ने संजीव गुप्ता ने भी परिजनों से भेंट की। धर्मेंद्र गुप्ता ने कहा कि वैश्य सेना आपके साथ है। मनोज अग्रवाल, सुमित गुप्ता,गौरव गुप्ता, सज्जन गुप्ता, पिंकू गुप्ता,अशोक गुप्ता, सतेंद्र जैन सौली, नीतेश प्रकाश गुप्ता, अम्बरीश गुप्ता, गोपाल माहेश्वरी, जीतू गुप्ता, पुरुषोत्तम गुप्ता आदि शामिल रहे।


संजय मित्तल अपहरणकांड की सीबीआई जांच हो
फिरोजाबाद। पत्रकारों से वार्ता करते हुए सांसद अक्षय यादव ने कहा कि कानून व्यवस्था की स्थिति बहुत खराब हो गई। आमजन खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है। उन्होंने कहा कि पिछली बार संजय मित्तल अपहरण कांड में पुलिस भले ही खुलासे के लिए पीठ थपथपा रही हो लेकिन हकीकत कुछ और ही है जैसा कि पब्लिक बता रही है। उन्होंने कहा कि जिस ग्रामीण ने संजय मित्तल को शरण दी उसका कोई सम्मान नहीं हुआ।


इससे साफ है कि अपराधियों के हौंसले बुलंद हैं। इस खुलासे की सीबीआई जांच होनी चाहिए ताकि दूध का दूध और पानी का पानी हो सके। बिहार में नीतीश कुमार भाजपा के साथ जाने पर कहा कि जनता ने भाजपा के खिलाफ जनादेश दिया था। इस कारण नीतीश कुमार का ये फैसला गलत है। जनता इसका जबाव देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed