फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   कब्रिस्तान पर कूड़ा डालने पर विवाद

कब्रिस्तान पर कूड़ा डालने पर विवाद

Fri, 23 Jun 2017 11:19 PM IST
Updated Fri, 23 Jun 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
कब्रिस्तान पर कूड़ा डालने पर विवाद
मौके पर पहुंचे अधिकारी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र के शमशान घाट जाने वाले मार्ग पर बने कब्रिस्तान में कूड़ा डालने को लेकर विवाद हो गया। मुस्लिम समाज के लोग एकत्रित हो गए। सूचना मिलने के बाद एसडीएम और सीओ ने स्थिति को संभाला। वहीं कब्रिस्तान से कूड़ा हटवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


नगर स्थित शमशान घाट जाने वाले मार्ग पर मुस्लिम समाज का एक कब्रिस्तान है। देखरेख न होने के चलते कई सालों से स्थानीय लोग कब्रिस्तान में कूड़ा डालते आ रहे हैं। पूर्व में कई बार मुस्लिम समाज के लोगों ने अधिकारियों को लिखित में शिकायत भी दी मगर कोई सुनवाई नहीं हुई। शुक्रवार दोपहर को मुस्लिम समाज के लोग वहां एकत्रित हो गए और कूड़ा डालने को लेकर स्थानीय लोगों से विवाद होने लगा। स्थिति बिगड़ता देख कुछ लोगों ने पुलिस को फोन कर सूचना दी। सूचना मिलते ही एसडीएम अमित सिंह और सीओ सिटी पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर स्थानीय लोगों से कब्रिस्तान में आगे से कूड़ा न डालने की बात कही। वहीं नगर पालिका से जेसीबी मंगवाकर कब्रिस्तान से कूड़ा हटवाने का कार्य शुरू करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed