फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   44 Inspector will be transfer soon

44 इंस्पेक्टर का बंधेगा बोरिया-बिस्तर 

Sat, 17 Sep 2016 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 17 Sep 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
44 Inspector will be transfer soon
आगरा रेंज की लिस्ट तैयार, 104 सब इंस्पेक्टर का भी नाम - फोटो : Demo Pic
 रेंज के चार जिलों में जल्द ही 44 इंस्पेक्टर और 104 सब-इंस्पेक्टर का बोरिया बिस्तर बंधने जा रहा है। इनका जिले से बाहर तबादला किया जाएगा। इसके लिए सूची तैयार हो चुकी है। रेंज आफिस से इसे शासन को भेज दिया गया है। अब सिर्फ चुनाव आयोग के निर्देश का इंतजार है।
विज्ञापन

इनमें सबसे ज्यादा इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर आगरा जनपद के हैं। यहां तैनात आधे से ज्यादा इंस्पेक्टर को जिले से बाहर जाना होगा। पुलिस महकमे में भारी हलचल है। कई तो ऐसे मठाधीश हैं, जो पांच साल से जमे हुए हैं।
विज्ञापन


ऐसे भी सीओ हैं जो लंबे समय से आगरा में जमे हैं। कभी एक सर्किल में तो कभी दूसरे में। पूरा शहर घूम चुके हैं। ट्रांसफर कई बार हुआ लेकिन जुगाड़ से रुकवा लिया। अब चुनाव आयोग का आदेश है, जाना ही पड़ेगा। इसी तरह इंस्पेक्टरों में हलचल मची है। जनपद से 21 इंस्पेक्टर का तबादला होने जा रहा है। इनमें से कई चार्ज पर हैं। रेंज आफिस से शासन को लिस्ट जा चुकी है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि  आयोग का निर्देश आने पर ही तबादले किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूची में एक तो वे इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर लिए गए हैं, जो पिछले चार साल में तीन साल एक ही जनपद में तैनात रहे हैं। दूसरा जो 2012 के चुनाव में उसी जनपद में थे, जहां अब तैनात हैं। जो दरोगा एक ही सर्किल में तीन साल तैनात रहे हैं, उन्हें संबंधित विधान सभा क्षेत्र से बाहर स्थानांतरित किया जाना है।


        आगरा    मथुरा    फीरोजाबाद    मैनपुरी
इंस्पेक्टर    21    11    10    02
सब इंस्पेक्टर     31    34    19    20

सीओ की सूची डीजीपी आफिस में बनी
आगरा। इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर की लिस्ट एसएसपी स्तर पर तैयार की गई है। इसे रेंज के माध्यम से शासन को भेजा गया है। जबकि सीओ की लिस्ट डीजीपी आफिस से तैयार की जा रही है। आगरा रेंज के 10 से अधिक सीओ का नाम इसमें शामिल बताया गया है। आगरा शहर में ही ऐसे तीन सीओ तैनात बताए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed