{"_id":"5b59c46d4f1c1b50748b73d5","slug":"41532609645-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में एटा निवासी युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसे में एटा निवासी युवक की मौत
Updated Thu, 26 Jul 2018 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी (बिछवां )। फर्दपुर तिराहा के पास गुरुवार दोपहर एक ट्रक ने एटा निवासी बाइक सवार को रौंद दिया। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है।
एटा के थाना पिलुआ क्षेत्र के गांव मुरकटी निवासी 24 वर्षीय आशीष कुमार गुरुवार की दोपहर करीब एक बजे बाइक से फर्दपुर तिराहा के पास पहुंचा तभी मार्ग से गुजर रहे किसी ट्रक ने उसे रौंद दिया। हादसे के बाद चालक ट्रक को लेकर भाग निकला। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाने के साथ ही मृतक के परिजनों के बारे में जानकारी जुटाई। फोन द्वारा सूचना कर हादसे के बारे में बताया। थाना पुलिस का कहना है कि परिजनों की तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर कार्रवाई की जाएगी।