फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   महिला का शव फंदे पर लटकता मिला

महिला का शव फंदे पर लटकता मिला

Thu, 17 May 2018 11:08 PM IST
Updated Thu, 17 May 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
महिला का शव फंदे पर लटकता मिला
मैनपुरी। कोतवाली के एक कालोनी में एक महिला का शव घर के ही कमरे में फंदे पर लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। जनपद फिरोजाबाद के शिकोहाबाद क्षेत्र निवासी एक महिला की शादी करीब 10 वर्ष पूर्व सदर कोतवाली क्षेत्र की एक कालोनी निवासी युवक के साथ हुई थी। कुछ महीने पूर्व महिला किसी के साथ चली गई थी। पति ने तलाश की, लेकिन पता नहीं लग सका था। कुछ दिनों पूर्व महिला घर वापस लौट आई थी।
विज्ञापन


गुरुवार की सुबह उसका शव कमरे के एक कुंडे में फंदे पर लटकता मिला। मौत की वजह को लेकर कोई भी कुछ बताने को तैयार नहीं था। वहीं, पुलिस ने मौत की वजह जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया। कोतवाली पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। सूत्रों की मानें तो मृतका घर में मिल रहे तानों से परेशान थी। कुछ महीनो पूर्व वह किसी के साथ चली गई थी। खुद ही घर लौटने के बाद घर में उसे ताने दिए जाते थे। रोजाना के गृहकलह से तंग आकर उसने जीवन लीला समाप्त कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed