फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   लूट की सूचना पर दौड़ी पुलिस

लूट की सूचना पर दौड़ी पुलिस

Tue, 20 Mar 2018 10:48 PM IST
Updated Tue, 20 Mar 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
लूट की सूचना पर दौड़ी पुलिस
LOOT - फोटो : amar ujala
मैनपुरी-बेवर। लूट की सूचना मिलने के बाद सोमवार रात कई थानों का फोर्स घटनास्थल की ओर रवाना हो गया। कार छिबरामऊ पुलिस ने पकड़ ली। वहां जानकारी करने पर पता चला कि ढाबा पर खाना खाने के बाद मंगलामुखी ने हंगामा किया है।
विज्ञापन


कानपुर के उतरीपुरा निवासी मंगलामुखी अपने कथित पति और साथियों के साथ कार से एटा की ओर जा रही थी। रात करीब नौ बजे कुरावली स्थित एक होटल पर सभी ने खाना खाया। वहां किसी बात को लेकर आपस में विवाद हो गया। वहां मारपीट होने के बाद मंगलामुखी का कथित पति कार लेकर वहां से भाग निकला। उसके कार लेकर भागने के बाद मंगलामुखी ने कंट्रोल रूम पर चार लाख की नकदी और लाखों आभूषण लूटने की सूचना दी। सूचना मिलने के बाद कुरावली, भोगांव, बेवर पुलिस ने पीछा करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


बेवर क्षेत्र से गुजरने के बाद चालक कार लेकर छिबरामऊ क्षेत्र में निकल गया। इसके बाद पुलिस ने छिबरामऊ पुलिस को सूचना दी। उधर पुलिस ने कार को रोकने के बाद कब्जे में ले लिया। काफी देर तक कई थानों की फोर्स चकरघिन्नी बनी रही। पूछताछ करने पर मंगलामुखी ने पुलिस को सारी सच्चाई बताई। लूट की सूचना झूठी पाने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। थानों का फोर्स लौट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed