{"_id":"5a283d674f1c1b6a118b6521","slug":"41512586599-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमला नगर, बुन्दू कटरा और आंवलखेड़ा में खुलेंगे थाने","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कमला नगर, बुन्दू कटरा और आंवलखेड़ा में खुलेंगे थाने
Updated Thu, 07 Dec 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
कमला नगर, बुन्दू कटरा और आंवलखेड़ा में खुलेंगे थाने
आगरा। प्रदेश में हर साल 150 नए थाने खोले जाने की योजना शासन ने बनाई है। आरटीआई के तहत किए गए एक सवाल में यह जानकारी दी गई है। इसमें यह भी बताया गया है कि इस संबंध में बनी समिति ने आगरा जोन में 20 नए थाने खोले जाने की संस्तुति की है। इनमें से तीन आगरा जनपद में खोले जाएंगे। इनमें दो शहर में और एक देहात में होगा।
आरटीआई एक्टिविस्ट नूतन ठाकुर ने बताया कि उन्हें यह सूचना समिति से उपलब्ध कराई गई है। समिति में तत्कालीन एडीजी अपराध अभय कुमार प्रसाद, आईजी रूल्स एंड मैनुअल्स अमिताभ ठाकुर, आईजी एटीएस असीम अरुण और आईजी पीएचक्यू पीके मिश्र हैं। नई संस्तुति में कहा गया है कि प्रदेश में 1428 थानों की जो कमी है, उसे हर साल 150 नए थाने खोलकर दस सालों में पूरा कर लिया जाएगा।
योजना पुरानी पर जमीन नहीं मिल रही
आगरा। इससे पहले भी नए थाने खोले जाने की संस्तुति की जाती रही है। आगरा में कमला नगर थाने का प्रस्ताव दस साल पुराना है। इसके लिए जमीन की तलाश भी की गई थी। जमीन नहीं मिलने पर यह प्रस्ताव ठंडे बस्ते में चला गया। रुनकता में रिपोर्टिंग चौकी को थाना बना दिए जाने का प्रस्ताव भी था। नई संस्तुति पर एसएसपी अमित पाठक का कहना है कि नए थाने खोले जाने पर काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
लखनऊ एक्सप्रेसवे पर नहीं खुल पाई चौकियां
आगरा। लखनऊ एक्सप्रेसवे पर 24 चौकियां खोले जाने के प्रस्ताव पर भी काम नहीं हो पाया है। आगरा रेंज से चार महीने पहले यह प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। इसमें चौकियों का डिजाइन भी था। इनमें से नौ चौकियां आगरा रेंज में ही खोली जानी हैं। इसके लिए शासन ने पैसा जारी नहीं किया है। मुख्य सचिव राजीव कुमार एक्सप्रेसवे का मुआयना कर चुके हैं। इसके बावजूद चौकियां बनाने के लिए पैसा जारी नहीं किया गया है।
1463 थाने ही मौजूद हैं पूरे प्रदेश में
2891 थाने होने चाहिए मानक के अनुसार
1428 थानों की कमी है प्रदेश के अंदर
यहां खुलेंगे थाने
मथुरा - जैत, बिचपुरी, बाजना
फिरोजाबाद - राजा का तालाब, रजावली
मैनपुरी - कुसमुरा, मिठेपुर
एटा - धूमरी, पटियाली गेट
कासगंज - दरियाबगंज
हाथरस - बिस्वर
अलीगढ़ - रोरावर, महुआखेड़ा, गोरई, जमालपुर, जट्टारी, गोधा