{"_id":"59d130434f1c1b71548b5452","slug":"41506881603-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता युवक का शव फंदे से लटकता मिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लापता युवक का शव फंदे से लटकता मिला
Updated Sun, 01 Oct 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
file photo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। कोतवाली क्षेत्र के गांव सेवारामपुर निवासी युवक का शव रविवार को एक पेड़ पर लटकता मिला। युवक 15 दिन पूर्व घर से नाराज होकर चला गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
गांव सेवारामपुर निवासी विक्रम के पिता की कई वर्ष पूर्व मौत हो चुकी थी। विक्रम पढ़ाई के साथ साथ गांव संसारपुर के बाहर चाऊमीन का ठेल लगाता था। बीते 15 सितंबर को वह घर से नाराज होकर चला गया था। 16 सितंबर को परिवारीजनों ने थाने में तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
कई दिनों की तलाश के बाद भी विक्रम का कोई पता नहीं लग पा रहा था। रविवार को जब उसकी मां खेत पर गईं थीं। तभी पेड़ पर शव को लटका देख उनकी चीख निकल गई। कई दिन से फंदे पर लटका होने की वजह से शव बुरी तरह से क्षत विक्षत हो चुका था।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर कोतवाली का कहना है कि प्रथम दृष्टयता मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। परिवारीजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।