फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   थाने से चोरों के भागने पर एसआई सहित तीन निलंबित

थाने से चोरों के भागने पर एसआई सहित तीन निलंबित

Thu, 24 Aug 2017 12:35 AM IST
Updated Thu, 24 Aug 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
थाने से चोरों के भागने पर एसआई सहित तीन निलंबित
up police
फिरोजाबाद/मक्खनपुर। थाना मक्खनपुर से बैटरी चोरी के आरोपियों के भागने के मामले को एसएसपी अजय कुमार ने गंभीरता से लिया है। लापरवाही बरतने वाले एसआई, हैंडमुंशी समेत तीन को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश दिए हैं। फरार आरोपी की खोज में जुटी टीम ने देर रात थाना क्षेत्र के पायनियर तिराहे के करीब से दबोच लिया है।
विज्ञापन


थाना मक्खनपुुर पुलिस ने दो दिन पूर्व सन ग्लास फैक्ट्री से बैटरी चोरी करने वाले तीन चोरों को ंगिरफ्तार किया था। फैक्ट्री सुपरवाइजर की ओर से तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। थाना पुलिस बैटरी चोरों को जेल भेजती इससे पूर्व मंगलवार की सुबह पानी पीने के बहाने दो चोर सूरज पुत्र लाखन सिंह एवं छोटे पुत्र शेर सिंह निवासी नगला तुरकिया थाना मक्खनपुर से भाग गए थे।
विज्ञापन


थाने की हवालात से दो चोरों के भागने से महकमे में हड़कंप मच गया था। पुलिस ने छोटे पुत्र शेर सिंह को बाजरा के खेत से बरामद कर लिया था, जबकि जबकि सूरज पुत्र लाखन की तलाश में टीमें दबिश दे रहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाने की हवालात से चोरों के भागने के मामले पर एसएसपी अजय कुमार पांडेय ने सीओ शिकोहाबाद संजय वर्मा से जांच कराई। जांच में लापरवाही उजागर होने पर एसएसपी ने एसआई सोबरन सिंंह, हैड मुंशी लक्ष्मी नारायन, मुंशी अनिल कुमार को निलंबित कर दिया है।

एसपी ग्रामीण महेंद्र कुमार ने पुष्टि करते हएु बताया कि थाने से भागे दूसरे चोर सूरज को पायनियर तिराहे से दबोच कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed