{"_id":"5982109a4f1c1b42078b47b5","slug":"41501696154-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेसीबी चालक का किया अपहरण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जेसीबी चालक का किया अपहरण
Updated Wed, 02 Aug 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
Kidnap
कुरावली (मैनपुरी)। मजदूरी के रुपये न मिलने पर चालक जेसीबी चलाने नहीं पहुंचा तो दबंग जेसीबी मालिक ने चालक का अपहरण कर लिया। मां ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट कर दी। मां थाना पहुंची तो पुलिस ने आरोपी को फोन करके चालक को छुड़वा दिया। घटना की तहरीर पर पुलिस ने मारपीट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
एटा के थाना जैथरा के गांव नगला मोहन निवासी महिला ईश्वरदेवी पत्नी अर्जुन सिंह ग्राम नगला खेड़ा में निवास करती हैं। उसका पुत्र जीतू ग्राम खिरना निवासी जेसीबी मालिक प्रदीप यादव की जेसीबी चलाता है। जीतू को प्रदीप ने प्रतिमाह साढ़े चार हजार रुपये देने का वादा किया था लेकिन मजदूरी के रुपये नहीं दिए। परेशान होकर जीतू ने प्रदीप की जेसीबी चलाने से मना कर दिया। इससे नाराज होकर प्रदीप ने भाई राजीव तथा अन्य साथियों के साथ मिलकर मंगलवार की रात जीटीरोड स्थित संतनगर के निकट किसी काम से आए जीतू को पकड़ लिया और बोलेरो में डाल लिया। उसी समय जीटीरोड पर हुए एक्सीडेंट में तीन लोगों की मौत के कारण लगे जाम में बोलेरो फंस गई। संतनगर पर पुत्र को ले जाते समय उसकी मां ईश्वरदेवी ने देख लिया तो वह उसका विरोध करने लगी। आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर दी।
पीड़िता ने थाना पुलिस को पुत्र के अपहरण की सूचना दी। इस पर पुलिस ने युवक को छुड़ा लिया। महिला का आरोप है कि जेसीबी संचालक उस पर फैसला करने का दबाव बना रहा है, वहीं पुलिस अपहरण की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही है। इस संबंध में इंस्पेक्टर कृष्णऔतार सिंह का कहना है कि महिला ने थाना में मारपीट की तहरीर दी थी जिसकी जांच की जा रही है।