फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   चोटी कटने की अफवाहों पर ‘चोट’ करेंगे 04 राज्य

चोटी कटने की अफवाहों पर ‘चोट’ करेंगे 04 राज्य

Wed, 02 Aug 2017 10:42 PM IST
Updated Wed, 02 Aug 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
चोटी कटने की अफवाहों पर ‘चोट’ करेंगे 04 राज्य
पुनीत शर्मा(मथुरा)। उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान में महिलाओं की चोटी कटने को लेकर उड़ रहीं अफवाहों ने शासन को भी बेचैन कर दिया है। खुफिया एजेंसियों के इनपुट के बाद गृह विभाग ने सख्ती के निर्देश दिए हैं। क्योंकि इन चार राज्यों में ही यह घटनाएं हो रही हैं लिहाजा सूचनाएं साझा करके उन लोगों को ढूंढने के लिए कहा गया है जो इस तरह की अफवाहें उड़ा रहे हैं।
विज्ञापन

महिलाओं की चोटी कटने की सबसे पहली घटना दिल्ली के एक गांव से प्रकाश में आई थी। इसके बाद राजस्थान और हरियाणा तक शोर मच गया। महिलाओं की चोटियां कटने लगीं। अब राजस्थान और हरियाणा से सटे मथुरा जनपद के इलाकों में यह घटनाएं होने लगी हैं।
विज्ञापन


कोसीकलां, नंदगांव, फरह, ओल, मांट, नौहझील और टैंटीगांव में चोटियां कट रही हैं। लगातार दो दिन से होने वाली घटनाओं पर खुफिया एजेंसियों ने जो शासन को इनपुट दिया था उसमें कहा गया था कि कुछ महिलाओं की चोटी तो कटी है लेकिन उसके पीछे तंत्र-मंत्र माना जा रहा है। खुफिया एजेंसियों ने यह भी कहा कि अगर इन अफवाहों पर विराम नहीं लगाया गया तो हालात बिगड़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रदेश सरकार के प्रवक्ता श्रीकांत शर्मा ने बताया कि शासन तक मामला पहुंचा है। हमने इस संबंध में दिल्ली भी बात की थी। उत्तर प्रदेश में जो मामले पहुंचे वह दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान से होते हुए आए। हरियाणा और राजस्थान में सबसे ज्यादा अफवाहें फैल रही हैं। गृह विभाग ने इन राज्यों की खुफिया एजेंसियों को अलर्ट किया है। खुफिया एजेंसियां एक दूसरे से इनपुट लेकर काम करेंगी। जहां भी चोटी कटने की घटना होगी वहां यह लोग पहुंचेंगे और पूरी पड़ताल करेंगे। उन्होंने इस संबंध में डीएम और एसएसपी से भी कहा है कि वह जनता के बीच जाकर पड़ताल करें।



ग्राम प्रधान भी तत्काल पहुंचेंगे मौके पर
मथुरा। प्रशासन ने ग्राम प्रधानों को लगाया है कि अगर कहीं चोटी कटने की घटना सामने आती है तो तत्काल मौके पर पहुंचे। लोगों से बात की जाए। जो महिला चोटी कटने की बात कर रही है उससे बात की जाए। लोगों को समझाया जाए कि वह इस प्रकार की घटनाओं पर ध्यान न दें। पुलिस को बताया जाए। गांव में प्राइमरी स्कूल के शिक्षकों को भी लगाया जा रहा है। वह भी लोगों को जागरूक करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed