{"_id":"5946dfda4f1c1bbf5b8b46dd","slug":"41497817050-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के पास महुआ खेड़ा में डाका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के पास महुआ खेड़ा में डाका
Updated Mon, 19 Jun 2017 02:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के पास गांव महुआ खेड़ा में शनिवार रात हथियारबंद बदमाशों ने किसान बल्लूराम के घर पर धावा बोल दिया। किसान और उसके पुत्रों को लहूलुहान कर दिया। घर से नगदी और जेवरात लूट लिए। पशुओं को भी खोलकर ले जाने लगे। इस पर किसान और उसके तीन पुत्र बदमाशों से भिड़ गए। तीन बदमाशों को जमीन पर गिरा लिया। महिलाआें के शोर मचाने पर बदमाश अपने साथियों को छुड़ाकर भाग निकले। घटना की जानकारी पर पुलिस भी पहुंची, लेकिन बदमाश नहीं पकड़े जा सके।
गांव महुआ खेड़ा, ताजगंज निवासी किसान बल्लूराम का घर आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के पास है। शनिवार रात 1:30 बजे एक्सप्रेसवे से मेटाडोर में पहुंचे 10-12 बदमाशों ने बल्लूराम के घर पर धावा बोल दिया। घर के बाहर सो रहे बल्लूराम, उसके बेटे मुकेश, विजय और मान सिंह को घेर लिया। जान से मारने की धमकी देकर दो बदमाश घर में घुस गए। महिलाएं घर की छत पर सो रही थीं। बदमाशों ने जेवर और 35 हजार रुपये लूट लिए। इसके बाद भैंस और गाय को खोलकर ले जाने लगे। पिता-पुत्रों ने विरोध किया तो उनकी पिटाई की। इसके बावजूद बल्लूराम और उसके बेटे बदमाशों से भिड़ गए। उन्होंने तीन बदमाशों को लाठियां मारकर गिरा लिया। महिलाओं ने शोर मचा दिया। इस पर बदमाश अपने तीनों साथियों को छुड़ाकर मेटाडोर को एक्सप्रेसवे की ओर ले जाकर भाग गए। घटना की जानकारी पर थाना ताजगंज पुलिस पहुंच गई। बल्लूराम और मुकेश के हाथों में फ्रेेक्चर हो गया है। पुलिस ने उनका मेडिकल कराया। ताजगंज थाना के इंस्पेक्टर का कहना था कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
पीआरवी खड़ी रही, बदमाश लूटते रहे
विजय ने बताया कि जिस वक्त बदमाश घर में लूटपाट कर रहे थे, पुलिस की पीआरवी 50 मीटर की दूरी पर लखनऊ एक्सप्रेसवे पर खड़ी हुई थी। एक्सप्रेसवे के पास हाई मास्ट लाइट लगी होने के कारण उनके घर के आसपास का इलाका साफ नजर आता है। इसके बावजूद पुलिस ने ध्यान नहीं दिया। बदमाश मारपीट भी करते रहे। वारदात कर एक्सप्रेसवे की ओर से ही भाग गए। मगर, पीआरवी को पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
गांव के बाहर है बल्लूराम का घर
किसान बल्लूराम का घर गांव के बाहरी हिस्से में है। यहां से ही लखनऊ एक्सप्रेस वे का लिंक मार्ग भी है। ग्रामीणों को काफी देर बाद घटना की जानकारी हो सकी। बदमाशों की तलाश में ग्रामीण कई जगह गए, लेकिन पकड़ नहीं सके। घटना से दहशत का माहौल है।