{"_id":"593991264f1c1b04258b458b","slug":"41496944934-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए किन्नरों ने किया हाईवे जाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए किन्नरों ने किया हाईवे जाम
Updated Thu, 08 Jun 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
हाईवे किया जाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। देर रात किन्नरों ने जिला अस्पताल के सामने हाईवे को जाम कर दिया और जमकर प्रदर्शन किया। किन्नरों में हत्याकांड के खुलासे की मांग और कांड को लेकर पुलिस के रवैये को लेकर आक्रोश नजर आया। आधा घंटे लगे जाम में हाईवे के दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गई।
कोतवाली से निकलने के बाद किन्नर इकट्ठे होकर अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। गुस्साए किन्नरों ने अस्पताल के सामने हाईवे को दोनों ओर जाम कर दिया। किन्नरों का कहना था कि पुलिस हत्याकांड में केवल हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर रही है।
जबकि लूट को रिपोर्ट में शामिल नहीं किया जा रहा है। किन्नरों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उनको गुरू राधारानी के शव को देखने नहीं दिया। साथ ही एटा कासगंज की किन्नरों की मुखिया पूजा से किसी पुलिसकर्मी ने धक्का मुक्की की।
विज्ञापन
इस दौरान किन्नरों ने हाईवे पर ताली पीटते हुए वाहनों को रोक दिया और तत्काल हत्या और लूटकांड के खुलासे की मांग की। किन्नरों के प्रदर्शन की सूचना पर तत्काल सीओ सिटी एमपी सलोनिया मौके पर पहुंचे। उन्होंने किन्नरों को समझाबुझाकर हाईवे जाम खुलवाया।
इस दौरान पोस्टमार्टम हाउस पर किन्नरों के अलावा शहर के सैकड़ों लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। गुस्से को बढ़ता देख पोस्टमार्टम हाउस पर बड़ी संख्या में पुलिस और पीएसी के जवान तैनात रहे।
देर रात पहुंचे परिजन
मंगलामुखी राधारानी की हत्या की खबर मिलते ही हाथरस के पुरदिलनगर स्थित उनके घर से परिवारीजन एटा पहुंच गए। बताया जाता है कि राधारानी पुरदिलनगर की निवासी थी और 50 साल से एटा में निवास कर रही थीं।
उनके भाई रामप्रकाश शर्मा आर्मी में बड़े पद पर हैं। जबकि भतीजा अतिशय एयर इंडिया में पायलट है। भतीजे अतिशय ने बताया कि वह 15 दिन पहले ही बुआ राधारानी से मिलने एटा आए थे। उन्होंने कहा कि हत्या की रिपोर्ट में लूट को शामिल करने के लिए एसएसपी से मांग करेंगे। उधर, पुरदिलनगर में भी मातम का माहौल है।